Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सहकारिता मंत्री आंजना ने फीता काटकर 58 लाख रू की लागत से जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में नवीन फेको मशीन एवं स्पेशल न्यू बोर्न केयर युनिट का लोकार्पण हुआ

निम्बाहेड़ा 6 अक्टूबर 2023 राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के कर कमलों से गुरूवार कों जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में 58 लाख रू की लागत से बहु प्रतीक्षित नवीन फेको मशीन एवं स्पेशल न्यू बोर्न केयर युनिट का लोकार्पण कर जनसमर्पित किया। जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा आखों के मरीजों के लिए 25 लाख रू की लागत से फेको मशीन लाभकारी सिद्ध होगी फेकों तकनीक से मोतियाबिंद आॅपरेशन किया सकेगा साथ ही मरीजों को आखों के आॅपरेशन हेतु अन्यत्र स्थान नही जाना पडेगा तथा जिला चिकित्सालय में 33 लाख रू की लागत से स्पेशल न्यू बोर्न केयर युनिट के निर्माण से नवजात बच्चों एवं शिशुओं को स्पेशल केयर में रखा जाता है। जिससे नवजात के शारीरिक विकास को लेकर पुरी देखभाल किया जा सकेगा। जिला चिकित्सालय के पीएमओ डाॅ कमलेश बाबेल ने मंत्री आंजना को उक्त मशीन संबंधित जानकारी प्रदान की एवं मंत्री आंजना ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद बंशीलाल राईवाल, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य एवं पार्षद मनोज पारख, जिला फुटबाॅल संघ उपाध्यक्ष एवं पार्षद मोहम्मद कुरेशी, राजेश सांड, नितेश लोठ, माणक साहु, रामगोपाल वैष्णव, मोती पूर्सवानी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, आदित्य पहाडिया सहित चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments