Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

पुलिस को कुचलने का प्रयास,कांग्रेस नेता महेश वीरवाल राजस्थान शराब के साथ बॉर्डर पर पकड़ाया, पुलिस के साथ की अभद्रता, अचार संहिता में चुनाव में खपाने के लिए टुकड़े- टुकड़े में एकत्रित कर रहा था अवैध शराब

नीमच। नीमच के कांग्रेस नेता महेश वीरवाल को आज बुधवार को नयागांव बॉर्डर पर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। वह चुनाव में बाँटने के लिए टुकड़े- टुकड़े में शराब एकत्रित कर रहा था, जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा तो नेतागीरी लगाई और पुलिस के साथ अभद्रता की शासकीय कार्यमें बाधा पहुँचाई। एक महिला को भी वह साथ में कार में बैठाकर रखता था, ताकि पुलिस तलाशी न ले, पर पुख़्ता मुखबिर की सूचना पर तलाशी ली तो कार की डिक्की में अवैध शराब मिली। सूत्र बताते है कि हारू नेता राजकुमार अहीर के इशारे पर वह विधानसभा चुनाव के लिए शराब इकट्ठा कर रहा है। बीते कुछ दिनों से इसी काम में जुटा हुआ है। निम्बाहेड़ा के एक दिन में दो तीन चक्कर लगाता है। अवैध शराब इसने हारू नेता के यहाँ छुपा रखी है। मोके पर वीडियो भी बनाया है, जो वायरल हो रहा है। इधर यह लेनदेन कर मामले को निपटाने में लगा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।पुलिस अगर इसके आका वह इसके घर पर तलाशी लेवे तो अवैध शराब का ज़ख़ीरा मिल सकता है, जो विधानसभा चुनाव के लिए रखा है।

Post a Comment

0 Comments