Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

17 वर्ष से लंबित प्रकरण मे फरार स्थाई वारंटी सीतामऊ पुलिस की गिरफ्त मे

मंदसौर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे फरार स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो आज दिनांक 11.10.2023 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील, एसडीओपी सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह के निर्देशन मे थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक किशोर पाटनवाला के नेतृत्व मे गठित टीम को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया जिस पर से कार्यवाही करते हुऐ माननीय जे एम एफ सी न्यायालय सीतामऊ के विगत 17 वर्ष से लंबित प्रकरण क्रमांक 951/06 मे फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद हुसैन पिता मुबारीक शाह फकीर उम्र 40 साल निवासी मुल्तानपुरा मन्दसौर को मन्दसौर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है सराहनीय कार्य  निरीक्षक किशोर पाटनवाला थाना प्रभारी सीतामऊ , उनि जितेन्द्र सिंह चौहान , उनि रूपसिंह बैंस , प्रआर 81 सुमित यादव , आक्षक 310 विक्रमसिंह , आऱक्षक 17 नरेन्द्र सिंह , आऱक्षक 318 कमलपाल , सैनिक 1003 नरेन्द्र सिंह

Post a Comment

0 Comments