Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मासूम पर मधुमक्खियों का अटैक, इंदौर में मौत: मुंह में घुस जाने से श्वांस नली सूज गई थी, यह भी मौत की वजह

इंदौर के एमवाय अस्पताल में मधु मक्खियों के हमले का शिकार हुए तीन साल के मासूम की बुधवार देर रात मौत हो गई। धार जिले के मनावर के पास गांव में मधुमक्खियों ने हमला किया था। वह इस कदर जख्मी थी कि मुंह की अंदर तक मधुमक्खियां घुस गई थीं। डॉक्टर्स ने उन्हें भी निकाला लेकिन जान नहीं बचा जा सकी। डंक का जहर फैलने और श्वांस नली में सूजन के कारण बच्चे के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था एमवाय चौकी पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चे का नाम रवींद्र दीपक भावेल है, जिसे रात 9 बजे धार के भोज जिला अस्पताल से इंदौर एमवाय लाया गया था। हमले में मासूम के बड़े भाई और मां भी जख्मी हुई हैं जिनका इलाज चल रहा है।खेत पर गए थे, तब हुआ हमलापरिवार ने बताया बुधवार सुबह 10 बजे अंजू, पांच साल का बेटा आर्यन और छोटा बेटा रवीन्द्र खेत के लिए पैदल जा रहे थे। 200 मीटर दूर मधुमक्खियों का झुंड ने हमला कर दिया। संभलने का भी मौका नहीं मिल सका। रवींद्र के पूरे शरीर पर मधुमक्खियां चिपक गईं। मधु मक्खियों ने बड़े भाई और मां को भी डंक मार दिए थे मां अंजू दोनों बच्चों को लेकर भागी और परिवार को बताया। तीनों को धामनोद अस्पताल लाया गया। हालत बिगड़ने पर धार शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद छोटे बेटे रवीन्द्र की हालत देर शाम बिगड़ गई तो एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया था जहां मौत हाे गई। मां, बड़ा भाई खतरे से बाहर बताया गया है।मुंह से निकाली मधु मक्खियांडॉक्टरों के मुताबिक रवींद्र को मधुमक्खियों ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया था। जब इंदौर लाए तो सांस लेने वाली नली में भी मधु मक्खियां घुसी पाई गईं। सूजन हो जाने के साथ बच्चे को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। पूरे शरीर पर जख्म के निशान हो गए मधु मक्खी हमला करे तो ऐसे बचें सुरक्षित स्थान पर जाकर खुद को मोटे चादर या कपड़े से पूरी तरह ढक लें यथासंभव डंक बाहर निकालें। डंक अंदर टूटने न दें। ज्यादा गहरा है तो डॉक्टर को दिखाएं डंक वाली जगह गीला कपड़ा रखें या बर्फ का सेक करें। पानी और बोरिक सोड़े का मिश्रण लगा सकते हैं एक जगह पर भोजन की कमी आने से मधु मक्खियां इधर-उधर घूमती रहती है। इस दौरान खासकर धुएं से ये आक्रामक हो जाती है और हमला कर बैठती है

Post a Comment

0 Comments