Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

पूर्व मंत्री कृपलानी ने किए शक्तिपीठ श्री आसावरा माता के दर्शन, आशीर्वाद लेकर की खुशहाली की कामना पहल संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्प में सम्मिलित होकर दिया सहयोग

निम्बाहेड़ा। राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने गुरुवार को नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ श्री आसावरा माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।इस दौरान मंदिर ट्रस्ट द्वारा पूर्व मंत्री कृपलानी का मेवाड़ी परम्परा अनुसार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी पहल संस्था द्वारा अपने सेवा प्रकल्प के अनुसार निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर सेवा कार्य किया इस अवसर पर संस्था सदस्यों द्वारा कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, नगर प्रवक्ता कमलेश बनवार, आवरीमाता सरपंच अशोक रायका, पूर्व पार्षद महावीर पामेचा, महिपाल सिंह राणावत का उपरना ओढाकर अभिनंदन किया।

Post a Comment

0 Comments