Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

रतनगढ़ में होगा आज रावण दहन मंशापूर्ण व्यायाम शाला एवं पवन व्यायाम शाला के प्रसिद्ध अखाड़े5 के साथ निकलेगी भगवान श्री राम की शोभायात्रा

रतनगढ़ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा उत्सव, भव्यता  से मनाया जा रहा है। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार मुंदड़ा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा  श्याम पुष्प पाराशर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दशहरा उत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है,समिति द्वारा इस बार 10 दिवसीय रामलीला का मंचन कराया जा रहा है आज दिनांक 24 अक्टूबर को दशहरा के दिन दोपहर 2:00 बजे राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें नगर के सभी नागरिक माता बहने भाग लेंगे। श्री राम जी की शोभायात्रा में इस वर्ष पवन व्यायाम शाला रतनगढ़ एवं श्री मंशापूर्ण व्यायाम शाला जावद के अखाड़ा का हैरत एंगेज करतब एवं आकर्षक अखाड़े की विशेष  प्रस्तुति दी जाएगी। भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा  श्री राधा कृष्ण भगवान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान में साय 07 बजे पहुंचेगी तथा दशहरा मैदान में बूंदी की प्रसिद्ध आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक 31 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा जिसमें सर्वप्रथम नाभि से अमृत कलश सूखने का दृश्य एवं अलग-अलग रावण के मुख का दहन आदि विशेष प्रस्तुतियां दी जाएगी।  दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मूंदड़ा एवं उपाध्यक्ष पूजा-श्याम पुष्प पाराशर एवं समिति के सभी सदस्यों ने नगर के सभी धर्म प्रेमी जनता नागरिक बंधुओ से  अनुरोध किया गया आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं धर्म का लाभ ले।

Post a Comment

0 Comments