राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में 15 मंत्रियों समेत 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा गया है। कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। कांग्रेस ने इस बार भी सिटिंग गेटिंग फॉर्मुले के तहत मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने दो सूचियों में अब तक 20 मंत्रियों को टिकट दिए हैं। हालांकि अभी तक मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को टिकट नहीं मिला है दूसरी सूची जारी में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से उदयलाल आंजना को उम्मीदवार घोषित किया है बतादे की पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों के थे नाम


0 Comments