इन्दौर शहर से सम्पत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ के लिए श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री. मकरन्द देउस्कर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-4 श्री राजेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय थी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ प्राथमिकता से करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य मे श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा सुश्री नंदिनी शर्मा के मार्गदर्शन में थाना चन्दन नगर के अपराध क्रमांक 1156/2023 धारा 307,398,427 भादवि में अज्ञात आरोपियों जिन्होंने घटना दिनांक 21-22/10/2023 की दरमियानी रात 02 से 06/35 बजे के बीच घटनास्थल श्रीराम तलावली के पास प्लेसिको फार्मा कम्पनी के सुरक्षा में लगे गाड़ों पर जानलेवा हमला कर डकैती करने का प्रयत्न करने वाले आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु पटनास्थल के चारो तरफ झाडियो एवं पेटो की सर्चिग कर आरोपीगण (1) विरेन्द्र उर्फ वीरू पिता जगदीश जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी इण्डोरमा तालाब के पास मूल निवासी ग्राम देतकर बचौरा शिवपुरी (2) अर्पित उर्फ अमर पिता जनमेश दोंगी उम्र 19 वर्ष निवासी बेरसिया जिला विदिशा हाल इण्डोरमा आने के पास टपरी (3) किशन उर्फ राकी पिता गोपाल मालवीया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी चन्द्रावत पोस्ट नहारगड तह सीतामऊ जिला मंदसौर हाल बगदून थाना के पास दुर्गा नगर कालोनी झोपडपट्टी को मौके से पेराबंदी कर करीब 03-04 कि.मी दौड़कर पकड़ा तथा घटनास्थल से एक फालिया, सिगरेट की मुलगी हुई पाँच फिल्टर, अपराधियों की एक जोड चप्पल मौके से बरामद कर जप्त किया गया तथा घटनास्थल पर आरोपी द्वारा फायर करने के लिए प्रयोग की गई एयरगन आरोपी राकी के बताए स्थान पर जम की गई तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एच एफ डिलक्स क्रमांक एमपी 09 एन पी 7410 जम की गई। इसी दौरान दो अन्य आरोपी जो वारदात में शामिल थे (1) अजय पिता रेवाराम भोसले उम्र 25 वर्ष निवासी झुग्गी झोपडी बगदून (2) अमित धाकड़ पिता दौलतसिंह धाकड़ उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम टिपरिया बरमूला थाना राघौगढ़ जिला गुना हाल नावदापंथ ब्रिज के पास चन्दन नगर इन्दौर को भी गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों से पूर्व में की गई वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है जिनमे और भी खुलासे होने की संभावना है उत्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक इन्द्रमणि पटेल उनि शाबिर मंसूरी उनि सौरभ कुशवाह उनि सेवना सिंह, सउनि राजभान सिंह, प्रभार अभिषेक प्रजार ब्रजेन्द्र सिंह, प्रआर अंचल तिवारी, आरक्षक प्रताप आरक्षक कैलाश, आरक्षक मुकेश मारू, आरक्षक योगेश आरक्षक सुनिल आरक्षक अनिल बारक्षक केमता, आरक्षक दीपक आरक्षक योगेश चौहान, आरक्षक दिलीप आरक्षक मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही 1


0 Comments