पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया जी के द्वारा लगातर जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील एवं SDOP महोदय गरोठ श्री राजाराम धाकड के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भेसोदा मंडी कपिल सौराष्ट्रीय को सफ़लता मिली है घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 17.10.2023 को सउनि गोविन्दसिंह यादव के द्वारा आरोपी वसीम पिता रफीक निवासी मालीपुरा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना भानपुरा पर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर स्मैक के स्त्रोत के सम्बंध में पूछताछ की जो आरोपी वसीम ने बताया कि भवानी मंडी के शफी मोहम्मद पिता सिराज मोहम्मद ने मुझे स्मैक दी थीं जो प्रकरण में शफी मोहम्मद पिता सिराज मोहम्मद उम्र 70 साल निवासी कसाई मौहल्ला भवानी मंडी को गिरफ्तार किया गया आरोपी की तलाशी के दौरान आरोपी शफी मोहम्मद से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक कीमती 1 लाख 20 हज़ार मिली जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत जप्त किया गया नाम आरोपी - शफी मोहम्मद पिता सिराज मोहम्मद उम्र 70 साल निवासी अम्बे माता मंदिर के पास कसाई मोहल्ला भवानी मंडी जिला झालावाड़ जप्त मश्रुकाः-12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक किमती 1,20,000/- रुपए आरोपी शफी मोहम्मद का आपराधिक रिकॉर्ड - 01- अपराध क्र- 100/1987 धारा- 147,148,149,323 आईपीसी थाना भवानी मंडी02- अपराध क्र -138/2006 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना भवानी मंडी 03- अपराध क्र- 30/2009 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रावत भाटा चित्तौड़गढ़ 04- अपराध क्र- 137/2014 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना भवानीमंडी 05- अपराध क्र - 202/17 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पिडावा झालावाड़06- अपराध क्र-17/2018 धारा-16/54 आबकारी एक्ट थाना भवानी मंडी 07- अपराध क्र - 284/20 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना भवानी मंडी 08- अपराध क्र - 468/21 धारा-8/21 एनपीएस एक्ट थाना भवानी मंडी 09- अपराध क्र - 427/23 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना भानपुरा पुलिस टीमः-उक्त सराहनीय कार्य में निरी.कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी भानपुरा , उनि कपिल सोराष्ट्रीय चौकी प्रभारी भेसोदामंडी, सउनि गोविन्दसिह यादव प्र.आर. 588 गंगाचरण ,आर 764 दिनेश प्रजापत, आर. 118 प्रेम रावत आर. 316 परिमल गुर्जर , आर. 297 धनराज गुर्जर का सराहनिय योगदान रहा ।


0 Comments