इन्दौर - शहर में अपराधो/अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चोरी, नकबजनी, लूट, मोबाइल स्नैचिंग आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा राहगीरों से मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पुलिस थाना राजेन्द्र नगर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिलीकान सिटी के आगे बायपास की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर से दो व्यक्ति को एक बिना नंबर की महरून कलर की डेस्टीनी स्कुटी के सांथ पकड़ा गया। आरोपियों को पकड़कर स्कुटी चेक करने पर डिक्की मे से एक वन प्लस कंपनी का मोबाईल मिला। उक्त दोनो व्यक्तियो का नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम नाना उर्फ नरेन्द्र निवासी अहीरखेडी तथा दूसरे ने अपना नाम सुरेश उर्फ गब्बर निवासी विदुर नगर बताया स्कुटी एवं मोबाईल के बारे मे पुछताछ करते कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया तथा दोनो के द्वारा ना ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। दोनो से मोबाईल के बारे में पुछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह मोबाईल चोरी का है जिसे हम बैचने के लिए खडे है, मोबाईल का आईएमईआई नंबर चेक करने पर तथा पूर्ण संदेह होने पर जप्त किया जाकर धारा 411, 414 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध मे पुछताछ करने पर उनके द्वारा को थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र मे रेती मंडी चौराहा से एक रियल मी कंपनी का मोबाईल फोन एवम गमले वाली पुलिया से एक आई फोन कंपनी का मोबाईल लूट करने का बारे मे बताया उनके द्वारा बताए अनुसार घटना की तस्दीक की गई की थाना राजेन्द्र नगर पर दोनो अपराध कायम होना पाया गया है। जिसकी तस्दीक करते आरोपी के द्वारा बताए गए घटना स्थल एवं छीने गए मोबाईल फोन की पुष्टी हुई। आरोपियो से विस्तृत पुछताछ करते आरोपियो के द्वारा उक्त अपराध मे जुर्म करना स्वीकार किया गया। बाद आरोपियो के गिरफ्तार कर आरोपीयो से घटना मे लूटे गए तीन मोबाइल फोन एक वनप्लस, एक रियलमी एवं एक आईफोन मोबाईल फोन जप्त किए गए आरोपी शातिर आदतन अपराधी है जिनमें से आरोपी सुरेश उर्फ गब्बर के विरुद्ध लूट, एनडीपीएस एक्ट आदि के 4 अपराध थाना राजेंद्र नगर पर पूर्व से पंजीबद्ध है तथा आरोपी नाना उर्फ नरेंद्र के विरुद्ध लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के 6 अपराध पूर्व के पंजीबद्ध है आरोपियो से अन्य साथियो एवं घटनाओं के बारे मे पुछताछ की जा रही है । राजेन्द्र नगर पुलिस के द्वारा मोबाईल लूट करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर उनका पर्दाफाश किया गया है। आरोपिया से अन्य घटनाओ के बारे मे पुछताछ जारी है।उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में राजेंद्र नगर थाना प्रभारी सियाराम सिंह, विकास शर्मा, उनि बनसिंह जमरा, प्रदीप यादव, प्र.आर. विजेंद्र सिंह चौहान, मुलायम, आर. सौरभ शर्मा, गौरव, . इंदर, . रामवीर, आर. सुखवेंद्र और सेनिक रजक की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments