नीमच। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री आज नीमच आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उदयपुर से नीमच के लिए रवाना हो गए। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 3.30 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंचेगा। जहां से वे सीधे नीमच के श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। जहां भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ लेंगे। इसके बाद 4.10 बजे नीमच के दशहरा मैदान पर आयोजित आमसभा एवं जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शाम 5.40 बजे नीमच से हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
0 Comments