Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नयागांव पुलिस को मिली सफलता 6 ट्रक व 2 पिकअप वाहन से 96 बेलो को कराया मुक्त, 13 गोतस्कर गिरफ्तार, महाराष्ट्र वध के लिए ले जाया जा रहा था गोवंश

नीमच। एसपी अमीत तोलानी, एएसपी नवल सिंह सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में अवैध गोंवश परिवहन तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जावद एसडीओपी विमलेश उईके एवं जावद थाना प्रभारी दीपक मण्डलोई के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागांव सउनि रामपालसिंह राठौर व पुलिस टीम द्वारा गुरूवार को गोरक्षा दल की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए रेल्वे फाटक हाईवे फोरलेन रोड पर घेराबंदी 6 ट्रक व 2 पीकअप वाहन में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा गोवंश कुल 96 बैलो को मग वाहनों के जप्त किया। तथा थाना जावद पर अपराध कायम कर के विवेचना में लिया गया अनुसंधान जारी है इनकी रही सराहनीय भुमिका- सउनि रामपाल सिंह चौकी प्रभारी नांव प्रआर रामधनी यादव, आरक्षक बलराम पाटीदार, पप्पुलाल मेघवाल, तेजसिंह, सैनिक मनोहर सिंह, चालक प्रआर सुरेन्द्र सिंह व गोरक्षा दल के संवक विक्रम सिंह सोनगरा, अंकित जोशी, दिलीप सिंह, कपिल खटीक, कमल साहु, गणपत मेघवाल, चेतन ठाकुर, टीकम सिंह, छगन गुर्जर, विनोद धनगर, सचिन नागदा की विशेष भुमिका रही।

Post a Comment

0 Comments