चीताखेड़ा -17जुन। मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश कांग्रेस सत्ता वापसी पाने के लिए हम पूरजोर से मेहनत करने में लगे हुए हैं। सत्ता सिंहासन तक पहुंचने की रणनीति हमारे प्रदेश के न्याय के रक्षक कमलनाथ जी के निर्देशों के तहत प्रदेश कांग्रेस भी बूथ पर फोकस कर रही है। पार्टी यह जानती है कि बूथ मजबूत किए बिना सफलता मुश्किल है।हर बूथ पर मजबूत नेटवर्क हो जाएगा, इसके लिए हमारी पार्टी अलग अलग कार्यकर्ताओं को जवाबदारियां सौंप रही हैं। उक्त बात आयरन लेडी कांग्रेस नेत्री ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनासा सुश्री मोना शर्मा ने मनासा सेक्टर में दौरा भ्रमण करने के दौरान शनिवार को कार्यकर्ताओं से रूबरू चर्चा करते हुए कही। कहा भाजपा कि सरकार ने पिछले कुछ सालों में कोई विकास कार्य नहीं किया। भाजपा सरकार की विकास यात्राओं का गांव गांव में विरोध प्रदर्शन हुआ। जनता ने भाजपा और उनके जनप्रतिनिधियों की पोल खोल कर रख दी। सुश्री मोना शर्मा ने कहा कि मनासा तहसील के हर क्षेत्र में व्यवस्थाएं खस्ताहाल हो चुकी है।18सालों में भय,भूख, भ्रष्टाचार,मंहगाई और खुन्नस भरी नफरत प्रदेश की जनता को दी है ये ही भाजपा का चरित्र है। भाजपा के भय,भूख, भ्रष्टाचार, मंहगाई और खुन्नस भरी नफरत के चक्रव्यूह में प्रदेश की जनता को उल्जा रखा है (श्री कृष्ण रुपी) राहुल गांधी के आशिर्वाद के प्रताप से इस चक्रव्यूह को (अर्जुन रुपी) कमलनाथ भेद कर जनता को मक्त करने के लिए अपनी सेना को निर्देशित करने के लिए प्रदेश का दौरा भ्रमण कर रहे हैं। वही प्रदेश के कंश मामा के कुशासन से खदेड़ने के लिए शहर से लेकर छोटे छोटे मजरे टोलों तक के कार्यकर्ताओं की सेना समय के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं सुश्री मोना शर्मा ने कहा कि हमने हारी सीट और हारे बूथ की सूचियां तैयार की है।ऐसे हारे बूथ जहां और कमजोर बूथ पर फोकस किया जा रहा है। कुशासन ने सुशासन छीन लिया था जनता संकल्प लें चुकी है कंस मामा के कुशासन का विकल्प तलाश चुकी है।18सालों से बेजान पड़ी कांग्रेस को हमारे कमलनाथ जी ने नारी सम्मान योजना अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से जाग्रत कर ताजगी प्रदान कर दी है।
0 Comments