Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

BIG NEWS: जब नीमच पहुंचे पुलिस विभाग के ये अफसर, तो मची हलचल, फिर कंट्रोल रूम पर हाईलेवल बैठक, अपराधों की समीक्षा, फिर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नीमच। बुधवार को आईजी संतोष कुमार सिंह और डीआईजी मनोज कुमार सिंह नीमच पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रौल रूम पर जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधों की समीक्षा की। साथ ही उन पर अंकुश लगाने के दिशा-निर्देश दिए मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, बुधवार को उनके द्वारा वार्षिक अपराध के संबंध में नीमच जिला अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान घटित अपराधों और उनके निराकरण की समीक्षा करते हुए गंभीर अपराधों का निराकरण होना और उसमे सजा संबंधित अवधी का प्रतिशत की जानकारी भी ली इसके अलावा महिला संबंधित अपराध पर समय-समय पर तत्परता और गंभीरता से कार्यवाही होने, अपहरण जैसे मामलों में निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए सौ प्रतिशत रिकवरी होने सहित अन्य कई प्रकरणों और अपराधों के संबंध में त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। आईजी संतोष कुमार सिंह ने यह भी कहां कि, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि, अपराधियों को बक्शा नहीं जाए।

Post a Comment

0 Comments