Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

BIG NEWS : नीमच जिले का कंजार्डा और 23 साल का रवि, जब मकान निर्माण कार्य के दौरान हुआ ये हादसा तो मच गया कोहराम, जैसे ही युवक को देखा इस हाल में तो दौड़े परिजन, फिर आनन फानन में किया अस्पताल का रुख, परिवार में पसरा मातम

कंजार्डा । बुधवार को दोपहर ग्राम कंजार्डा में बालाजी चोराहे पर मकान का निर्माण कार्य करते समय पोल खड़ा करने के दौरान अचानक घर के ऊपर पर निकल रहे हाई वोल्टेज बिजली तार से लोहे का पोल टच हो गया। जिससे एक युवक की मौत हो गई थाने से मिली जानकारी अनुसार कंजार्डा निवासी 23 वर्षीय युवक रवि पिता खेमराज जाती प्रजापति अपने मकान के निर्माण का कार्य कर रहा था उसी दौरान लोहे का पोल खड़ा करते समय मकान के ऊपर निकल रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारो से टच होने से करंट लग गया जिससे रवि जमीन पर गिर पड़ा। वहीं साथ में रवि के मामाजी मुकेश प्रजापति भी मकान का कार्य कर रहे थे जिन्होंने देखा कि करंट लगने से रवि गिर पड़ा है तो उसे तत्काल मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने रवि प्रजापति को मृत घोषित किया। आपको बतादे की रवि मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अचानक हुई घटना से परिवार में मातम छा गया। मनासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाकर परिजन को सौंपा।

Post a Comment

0 Comments