Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पीकअप से 8 क्विंटल 75 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया

शंभूपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पीकअप से 8 क्विंटल 75 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के एक अन्य साथी को नामजद किया है जब्त माल की कीमत करीब 35 लाख रुपये आकीं गई है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक प्रदार्थों की धरपकड़ में लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसएचओ शंभूपुरा अध्यात्म गौतम पु०नि० द्वारा पुलिस टीम के साथ गिलुण्ड से भाटियों का खेड़ा जाने वाले रोड़ पर पहुँच कर नाकाबंदी आरम्भ की। नाकाबंदी के दौरान रात्रि करीब 2 बजे भाटीयो का खेड़ा की तरफ से एक वाहन की रोशनी आती हुई नजर आई। जिस पर उक्त वाहन का चालक पुलिस नाकाबंदी को देखकर नाकाबंदी स्थल से करीब 100 मीटर पहले ही वाहन को रोककर फाटक खोलकर खेतो में भाग गया। जिसे पुलिस द्वारा काफी प्रयास करने के बावजूद भी रात्री का समय होने से पकड़ में नही आया। किंतु जाप्ता के तत्काल वाहन के पास पहुँच खलासी सीट पर बैठे एक लडके को दबोच लिया बोलेरो चालक के पुलिस को देख मौके से भागने व पकड़े गए लड़के की घबराहट के कारण बोलेरो पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त बोलेरो पीकअप के अंदर काले रंग के 43 प्लास्टिक के कट्टों में अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। जिसका वजन किया गया तो कुल 875 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा होना पाया उक्त 875 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा व बोलेरो पीकअप को जब्त कर आरोपी जूना मायरा थाना शम्भूपुरा जिला चित्तौड़गढ़ निवासी 19 वर्षीय पिंटू पुत्र छगन लाल डांगी को गिरफ्तार कर भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पुछा तो जुना मायरा थाना शम्भुपुरा जिला चित्तौड़गढ निवासी मुकेश पुत्र रामलाल डांगी होना बताया। थाना शम्भूपुरा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। कार्यवाही में अध्यात्म गौतम पु. नि., एएसआई कैलाश चन्द्र, रघुवीर सिंह, हैड कानि. सकेन्द्रसिंह, महावीर कुमार, विश्वजीत, कानि. रामेश्वर लाल (विशेष भुमिका), पुनमचंद व गजेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments