Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित एक मोटर साईकल को जप्त कर एक आरोपी को गिरप्तारी

नीमच पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी जावद पुलिस श्री रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक केसी चैहान के नेतृत्व मे अवैध मादक पदार्थ व नशीली वस्तुओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान सिंगोली पुलिस टीम द्वारा 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित एक मोटर साईकल को जप्त कर एक आरोपी को गिरप्तारी करने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 01.04.2023 की रात्री मेे मुखबिर सूचना मिली कि टीवीएस मोटरसाईकल क्रमांक एमपी 44 एमएन 5650 पर एक व्यक्ति 30-30 लीटर की दो कैन बाॅधे हुए तथा कैनो मे हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर धागडमउ राजस्थान तरफ से आने वाला है। अगर तत्काल पकडा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने से एचपी गैस गौदाम के सामने, सिंगोली रावतभाटा रोड, माधवविलास सिंगोली के सामने दबिश देकर आरोपी किशोर पिता वरदीचंद्र खटीक उम्र 40 साल निवासी कोज्या, सिंगोली को गिरप्तार कर उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की कैनो मे अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल वजनी 60 लीटर व एक टीवीएस कंपनी की मोटर साईकल क्रमांक एमपी 44 एमएन 5650 को विधिवत जप्त कर थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 45/2022 धारा 34(2) आब एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के संबंध मे आरोपी किशोर खटीक से पूछताछ करते उसके द्वारा बाबू पिता आत्माराम कंजर निवासी धागडमउ राज0 से खरीदकर लाना बताया जो फरार है। आरोपी को आज दिनांक को माननीय सीजेएम न्यायालय नीमच पेश किया जा रहा है जप्त संपत्ती-01. 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमति 6000 रू 02. एक टीवीएस मोटरसाईकल क्रमांक एमपी 44 एमएन 5650 कीमती 20000 रू गिरप्तार आरोपी- किशोर पिता वरदीचंद्र खटीक उम्र 40 साल निवासी कोज्या, सिंगोली सराहनीय कार्य- उक्त कार्य मे निरी केसी चैहान व प्रआर 315 मनोज ओझा व आर 197 विजेश कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments