Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

32 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा व 95 ग्राम अवैध अफीम जब्त,दो आरोपी गिरिफ्तार

निम्बाहेड़ा कोतवाली  थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 32 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा व 95 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी फूलचन्द के निर्देश पर शनिवार को देवेन्द्र सिंह उ. नि. थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा मय जाता के जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक ब्रेजा कार को चैक किया गया तो कार के अन्दर 32 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा व 95 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिस पर उक्त डोडाचूरा एवं कार को जप्त कर चालक साकड थाना सांचोर जिला जालोर निवासी 38 वर्षीय हनुमाना राम पुत्र करना राम बिश्नोई व उसका साथी चेनपुरा थाना धोरीमन्ना जिला बाडमेर निवासी 25 वर्षीय श्रीराम पुत्र नारायण लाल ढाका बिश्नोई को गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजिबद्व किया गया है। विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

0 Comments