Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

छोटीसादड़ी पंचायत के उप प्रधान विक्रम आंजना आवरी माता जी के दिव्य दर्शन करने पहुंचे

चीता खेड़ा -28मार्च। नवरात्रि पावन पर्व के अवसर पर आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में इन दिनों जय माता दी जयकारों से गूंजायमान है। मां के दरबार में निर्धन से लेकर करोड़ पति सभी मां जगदंबा से सुख समृद्धि एवं शांति तथा हर दुख दर्द से छुटकारा पाने हेतु  मन में मुरादे लेकर हाजरी लगाने चोखट पर मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। मां सभी को कष्टों से मुक्ति दिला रही है। क्या गरीब क्या मजदूर किसान वर्ग क्या करोड़ पति सब को आर्शीवाद दे रही है। मंगलवार को दोपहर में राजस्थान के  कांग्रेस नेता प्रधान विक्रम आंजना, कांग्रेस सुचना अधिकार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीमच आजाद मंसूरी , कंवर लाल धाकड़ स्वरुप गंज, राहुल पाटीदार बरखेड़ा, यशवंत चौधरी जमलावदा,बबलू भाई जाट सुबी,नीमच जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट अघोरिया, मंडी समिति नीमच पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर, पूर्व सरपंच मोहन सिंह तोमर, अंजुमन कमेटी पूर्व सदर अकबर का पठान, जनपद पंचायत पूर्व सदस्य युगल किशोर टेलर, पंच बारिक मंसूरी, पंच मुकेश आर्य, पंच ईश्वरलाल आर्य, पंच दयाल गौड़, पिंटू जैन, राजू दायमा महामाया आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में मां जगदंबा के दिव्य दर्शन करने पहुंचे। जहां मंदिर और मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी का स्वागत किया गया है। वहीं उपस्थित समिति के पदाधिकारियों ने  राजस्थान के जाखमिया में मुख्य द्वार निर्माण कार्य की बात कही  और रंभावली से मध्य प्रदेश सीमा तक मुख्य सड़क मार्ग पर स्टेट लाइट हेतु विद्युत पोल लगाए जाने की बात कही जिस पर जिस पर श्री आंजना ने  समिति से कहा  निर्माण कार्य शुरू करें जितना भी आर्थिक सहयोग  होगा करूंगा।

Post a Comment

0 Comments