निम्बाहेड़ा के चरलिया ब्राह्मण गांव में खेत पर काम राजेश पुत्र मकन लाल धाकड़ काम कर रहा था। करीब तीन बजे शनिवार को मोटर साईकिल चुरा कर ले गया। जिसकी खाफी तलाश एवं आस पास पूछताछ की पर नहीं मिली जिसकी रिपोर्ट सोमवार 20 मार्च शाम को निम्बाहेड़ा कोतावली थाने में दर्ज की है। ए एस आई रतन लाल द्वारा की जा रही है दूसरी मोटर साईकिल निम्बाहेड़ा में मध्य प्रदेश जावद के निवासी खाटू श्याम जी के भजन संध्या में भजन सुनने आए थे। मनीष दमामी पुत्र शांति लाल दमामी ने बताया शनिवार को आदर्श कॉलोनी मांगलिक भवन में हम भजन संध्या सुन रहे थे। भजन संध्या सुन कर हम बाहर निकले हमारी मोटर साईकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया जिसके हमने बहुत तलाश की मगर वह नहीं मिली वह सोमवार 20 मार्च को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। हेड कॉस्टेबल लक्ष्मी लाल द्वारा जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं तीसरी मोटर साईकिल प्रार्थी विजेन्द्र सिंह पिता वेदप्रकाश सिंह चौहान श्री राम कोलोनी निम्बाहेडा ने बताया की शनिवार रात्री मे करीबन 10 बजे बाजार से दूध लेकर अपनी मोटर साईकिल पर घर आया तथा हेण्डल लॉक लगाकर घर के अन्दर गया। वापस रात्री को करीबन 12.15 से 12.30 बजे घर के बाहर आया तो देखा कि मेरी मोटर साईकिल घर के बाहर नहीं थीं। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटर साईकिल चुरा कर ले गया आस पास तलाश करने पर नहीं मिली तथा पडौस में कैमरा लगा हुआ हैं चैक करने पर विडियो रिकार्डिंग मे अज्ञात व्यक्ति मोटर साईकिल ले जाता हुआ दिखा रहा है।


0 Comments