Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नाले में मिली 14 वर्षीय बालिका की लाश कुकड़ेश्‍वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मौका मुआयना कर शव पीएम के लिए जिला अस्‍पताल भेजा

नीमच। 2 दिन से लापता 14 वर्षीय बालिका की लाश गांव के नाले में संदिग्‍ध अवस्‍था में मिली। सूचना के बाद कुकड़ेश्‍वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर शव पीएम के लिए जिला अस्‍पताल भेजा। जहां डॉक्‍टरों की पैनल से पोस्‍टमार्टम किया जाएगा जानकारी अनुसार जिले के कुकड़ेश्‍वर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुवासरा बुजुर्ग में 2 दिन 14 वर्षीय बालिका रिना पिता भेरुलाल लापता हो गई थी। परिजनों ने थानो पर गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को घर के पास ही एक नाले में बालिका की लाश मिली। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कुकड़ेश्‍वर थाना प्रभारी संदीप तौमर टीम सहित मौके पर पहुंचे। स्‍थल निरीक्षण कर शव पीएम के लिए जिला चिकित्‍सालय पहुंचाया। जहां डॉक्‍टरों की पैनल से पोस्‍टमार्टम होगा। प्रथम दृष्‍टया मामला हादसा होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस जांच जारी है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्‍पष्‍ट होगा।

Post a Comment

0 Comments