पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में नाबालिक बालक/बालिकाओं के बरामदगी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हैतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्री महेन्द्र तारणेकर व एसडीओपी महोदय सीतामऊ/गरोठ सुश्री निकिता सिँह के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी गरोठ श्री कमलेश सिंगार के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा उत्कृष्ट सामंजस्य व व्यवसायिक दक्षता का प्रयोग करते हुए 06 माह पुर्व घर से अपर्हत नाबालिक बालिका को लातुर महाराष्ट्र से किया सुरक्षित दस्तयाब साथ ही अपहरणकर्ता आरोपी को किया गिरफ्तार। घटनाक्रम -दिनांक 13.09.22 को फरियादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री के बिना बताये कहीं चले जाने के संबध मे रिपोर्ट की गई जो रिपोर्ट पर थाना गरोठ पर अपराध क्रं 383/22 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । जो बालिका के दस्तयाबी हेतु काफी प्रयास किये गये किंतु कोई सफलता नही मिल पा रही थी । थाना प्रभारी गरोठ श्री कमलेश सिंगार द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से प्राथिमकता लेकर मुखबीर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कडी से कडी जोडने पर अपहृता को दीपक जाटव नि0 सरवानिया महाराज जिला नीमच द्वारा महाराष्ट्र तरफ ले जाने की सुचना प्राप्त हूई । जिस पर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत करा कर एक टीम गठित कर पुणे महाराष्ट्र तरफ रवाना की गई जो पुलिस टीम द्वारा तीन दिन पुणे व लातुर रुककर स्थानीय पुलिस की मदद से खोज बीन करने पर अपहृता व आरोपी के लातुर तरफ होना पता चला जो पुलिस टीम द्वारा अपहृता को दीपक पिता गोपाल जाटव उम्र 21 वर्ष नि0 ग्राम सरवानिया महाराज थाना जावद जिला नीमच के चंगुल से लातुर महाराष्ट्र से सुरक्षित दस्तयाब किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 66,376(2n),376(2f) भादवि व 5(l)/6 ,5(n)/6 पोक्सो एक्ट का र्इजाफा कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।गिरफ्तार आरोपी - दीपक पिता गोपाल जाटव उम्र 21 वर्ष नि0 ग्राम सरवानिया महाराज थाना जावद जिला नीमच ज्ञात हो कि निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ द्वारा अपने थाना प्रभारी गरोठ के 04 माह के कार्यकाल मे 05 नाबलिक बालिकाओ तथा 31 गुमशुदा महिला/पुरुष को दस्तयाब करने मे सफलता हासिल की गई सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सिंगार थाना प्रभारी गरोठ, उनि भारत कटारा , सउनि रतनलाल कटारा, आरक्षक 762 इरफान खाँन , आरक्षक 504 मनीष बनोधा , आर. 810 पंकेश कुमावत का सराहनीय योगदान रहा ।


0 Comments