मध्यप्रदेश की दमोह पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे फर्जी आरोपी को पकड़ा है,जो अपने आप को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव बताता था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी आकाश दुबे दमोह के सिविल वार्ड नंबर 3 में रहता है। काफी दिनों से लोगो को झांसा दे रहा था और बता रहा था कि वह मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निज सचिव है। इतना ही नहीं बल्कि उसने एक शादी समारोह के कार्ड में भी अपने के नाम के आगे खुद को सीएम शिवराज सिंह का निज सचिव लिख रखा था।एसपी राकेश कुमार सिंह के अनुसार आकाश दुबे शादी के कार्ड में अपने नाम के आगे मुख्यमंत्री का निज सचिव लिखवाया था,पुष्टि करने पर पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति पदस्थ नहीं है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। डेकोरम मेंटेन करने कार में घूमता था आरोपी आकाश दुबे अपना डेकोरम मेंटेन करने के लिए सफेद कलर की i20 कार में घूमता था। यह कार एक शहजाद खान नाम के किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसने बाकायदा एक ड्राइवर रख रखा था,जो उसके लिए कार में उतरने और चढ़ने के दौरान गेट खोलता और लगाता था। माथे पर तिलक और पूरा आडंबर। बात करने का तरीका ऐसा कि देखकर लगे कि वास्तव में वो किसी बड़े पद पर है, लेकिन रहन-सहन सामान्य।
0 Comments