Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्वेश्य से शपथ का आयोजन


नीमच माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्वेश्य से दिनांक 09 दिसम्बर 2022 को प्रातः 11ः00 बजे शपथ कार्यक्रम का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 09.12.2022 को जिला नीमच में यातायात सुधार एवं सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों द्वारा सुरक्षित यातायात हेतु शपथ दिलवाई गई। इस दौरान स्थानीय फवारा चौक पर एसपी श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री फुल सिंह परस्ते, केंट थाना प्रभारी ओर यातायात प्रभारी की उपस्थिति में आम नागरिकों को यातायात नियमो के पालन को लेकर  शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार से जिलें के अन्य क्षेत्रों - कालेज रोड़ नीमच सिटी, बस स्टेंण्ड़ जावद, बस स्टेंण्ड़ सरवानिया महाराज, खोर चौराहा नयागांव, बस स्टेंण्ड़ रतनगढ़, कन्जार्डा चौराहा डीकेन, तिलस्वा चौराहा सिंगोली, कारगिल चौराहा मनासा, बस स्टेंण्ड़ कुकडेंश्वर, बस स्टेंण्ड़ रामपुरा, मनासा रोड़ नाका नम्बर 02 रामपुरा सहित समस्त पुलिस थानों, चौकियों एवं कार्यालयों में पुलिस अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों के साथ साथ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सुलभ एवं सुरक्षित यातायात हेतु शपथ दिलवाई गई। शपथ के दौरान आम नागरिकांे एवं पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के साथ, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नही करने, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये सदैव तत्पर रहने के साथ, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसे वाहनों को पहले जाने हेतु रास्ता देने के साथ यातायात नियमों का पालन स्वय एवं अपने परिजनों से करवाने के साथ ही वाहन चलाने के संबंध में समस्त सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने संबंधी शपथ दिलवाई गई।

Post a Comment

0 Comments