Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने जिला परिषद से महाराणा प्रताप स्टेटियम जावदा में लाइट के लिए 4 लाख की घोषणा करी


तहसील के दूरस्थ क्षेत्र जावदा निमडी के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 1 दिसम्बर से चल रहे बला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 का आयोजन हो रहा है।जिसका फाइनल मैच आज मेवाड़ रॉयल्स और हाड़ा रानी क्लब के मध्य हुआ जिसमे मेवाड़ रॉयल्स विजेता रही।आई टी प्रमुख राहुल धाकड़ ने बताया कि जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ आज अथिति आने वाले थे किन्ही कारणवश नही आ पाए। जिला परिषद सदस्य अमर सिंह हाड़ा ने आतिथ्य का प्रतिनिधित्व कर बला क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए जिला परिषद चित्तौड़गढ़ से महाराणा प्रताप स्टेडियम में लाइट के लिए 4 लाख रुपए की घोषणा करी। इसी के साथ ग्राम पंचायत जावदा सरपंच कुलदीप सिंह राठौड़ ने खेल मैदान के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा करी है। इस दौरान जिला परिषद सदस्य अमर सिंह हाड़ा, ठा. सा. भोजराज सिंह राठौड़,सरपंच कुलदीप सिंह राठौड़,सरपंच भागचंद धाकड़, सुरज गुर्जर,राहुल धाकड़ क्रिकेट कमेटी से बनवारी राठौर,जयराम गुर्जर, रवि खटीक,देवराज गुर्जर, अभिषेक धाकड़, आदि कार्यकर्ता और खिलाड़ी मौजूद रहे ।।

Post a Comment

0 Comments