Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते दो व्यक्ती गिरफ्तार


नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन चलाए जा रहे अवैध सट्टे की धरपकड़ अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे अवैध सट्टे की धरपकड हेतु टीम गठित की गयी तथा थाना प्रभारी नीमच केंट योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में दिनांक 11.12.22 को सुचना प्राप्त हुई कि महिला क्रिकेट मेच इंडिया विरूद्ध आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है जो दो व्यक्ति कपिल यादव एवं प्रभात मीणा एंड्रायड मोबाईल पर आईडी लेकर आनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है सुचना पर दबिश दी गयी तो उक्त दोनो व्यक्ति राजकुमार होटल के पीछे बने गाउण्ड मे दो व्यक्ति लोटस आईडी के माध्यम से आन लाईन क्रिकेट का सट्टा कर रहे थे जिन्हे पकडते पुछताछ की गयी एवं एंड्रायड मोबाईल चेक करते कपिल ने मास्टर आईडी बनाकर नीमच के कई व्यक्तियो को आईडी देकर क्रिकेट का सट्टा खेल रहा है। जिसके संबंध मे एंड्रायड मोबाईलो सायबर सेल के माध्यम से विश्लेषण कर किन किन लोगो को आईडी वितरण कर रखी थी के संबंध में जानकारी एकत्रित कि जावेगी। प्राथमिक जांच मे मोबाईलो को देखने पर करीबन दो लाख रूपये का हिसाब किताब पाया गया नगदी 2380 रूपये एवं तीन एंड्रायड जप्त किये जाकर अप क्र 695 / 22 धारा 4क सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है आरोपी — 1. कपिल पिता भारतसिंह यादव नि० यादव मंडी नीमच सिटी 2. प्रभात पिता रतीराम मीणा नि० इंदिरा नगर नीमच तीन एंड्रायड मोबाईल, नगदी 2830 रू एवं मोबाईल में क्रिकेट सट्टे का दो लाख रूपये का हिसाब सराहनीय कार्य – निरी. योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, उनि शिशुपाल सिंह गौर, सउनि मनोज यादव, प्रआर0 241 राजेश शर्मा, आर. लक्की शुक्ला, आर. राजेश चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments