महामाया मोडी माता परिसर के पास स्थित ग्राउंड पर क्षेत्र के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश जी सखलेचा के मार्गदर्शन में जनपद वार्ड 20 का युवा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा सर. मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन जी माली, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश जी पवार अंकली द्वारा किया गया, टूर्नामेंट सफल बनाने के लिए जनपद वार्ड नं.20 के तत्वधान में टीम गठित की गई जिसमें जनपद प्रतिनिधि जगदीश मालवीय उपरेडा, किशन पटेल मीणाबरखेड़ा, कारूलाल राठौर उपसरपंच, दिलीप मेघवाल नीलेश धनुका मोडी प्रमुख आयोजित कमेटी बने, और किया पांच दिवसीय टूर्नामेंट जिसमें क्षेत्र की ग्रामीण क्रिकेट टीमों ने बढ़-चढ़कर सहभागीता की और खेल प्रदर्शन कर क्षेत्र की जनता का किया उत्साहवर्धन उसके बाद क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन अंतिम दिन फाइनल में क्रिकेट टीम ने इस प्रकार बनाई जगह भरबढ़िया टीम ने 10ओवर मे आलाऊट होकर 60रनो का लक्ष्य दिया और उपविजेता बनी, लक्ष्य का पीछा करते हिंगोरिया की टीम ने मात्र 4 विकेट खोकर 8.ओवर में ही खेल को खत्म कर टूर्नामेंट विजेता बनी उसके बाद कमेटी ने मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ, प्रथम पुरस्कार ₹21000 विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को ₹10000 पुरस्कार क्रिकेट कमेटी मंच से मुख्य अतिथियों द्वारा फूल माला खिलाड़ियों को पहनाकर पुरस्कृत किए गए टूर्नामेंट सफल आयोजनयह बने प्रमुख अतिथि-अर्जुन जी माली भाजपा मंडल , मुकेश जी पाटीदार मोड़ी माता विकास समिति अध्यक्ष ,जनपद पंचायत जावद अध्यक्ष गोपाल जी चारण, राधेश्याम जी पाटीदार उपसरपंच उपरेडा,भंवर सिंह जी चुंडावत, रूपनारायण जी सरपंच प्रतिनिध गोटू बन्ना जी पालराखेडा,दशरथ जी पाटीदार भरबढ़िया, जनपद वार्ड 4 प्रतिनिधि नीमच ,भूपेश जी देवड़ा नगर अध्यक्ष अनिल जी राठौर नारसिंह जी कनावत पार्षद सर. महाराज के साथ ग्राउंड में कई क्रिकेट समर्थक व मोडी, पालराखेडा ,सेमली, उपरेडा,के ग्रामीण जन उपस्थित रहे वंदे मातरम


0 Comments