Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भोपाल राज्य के किसानों और आम नागरिकों की सुविधा को बढ़ाने की दिशा में कार्यरत प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर राजस्व विभाग एक और बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जिसे मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी गई है योजना की जानकारी देते हुए प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 129 में सीमांकन के सम्बंध में प्रावधान है। जिसमें वरिष्ठ सचिव समिति द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार सीमांकन के सम्बंध में भू-राजस्व संहिता में संशोधन किया जा रहा है। श्री राजपूत ने बताया कि नए संशोधन प्रस्ताव के अनुसार अब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों के साथ-साथ पटवारियों को भी सीमांकन के लिए आदेश जारी कर सकेंगे। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि अभी तक जमीन सीमांकन के लिए आवेदन तहसीलदार को किया जाता है तथा तहसीलदार सीमांकन का आदेश राजस्व निरीक्षक को करते हैं। इसके बाद राजस्व निरीक्षक द्वारा सीमांकन की रिपोर्ट तहसीलदार को दी जाती है। सीमांकन एक बड़ा कार्य है, इसमें समय लगता है तथा राजस्व निरीक्षकों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम है। इस कारण से किसानों को सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षकों के चक्कर लगाना पड़ता था। श्री राजपूत ने बताया कि इस संशोधन के बाद अब आरआई के साथ पटवारी को भी सीधे निर्देश देने से सीमांकन कार्य समय पर हो सकेगा और किसानों का समय भी बच सकेगा


भाजपा दक्षिण मण्डल नीमच के बमोरी पंचायत में ग्राम पावटी में महत्वपूर्ण सड़क बमोरी पावटी लागत लगभग एक करोड़ आंगनवाड़ी केंद्र भवन लागत 8 लाख का भूमि पूजन एवं शिलान्यास क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीपसिंहजी परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंहजी चौहान जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्रजी पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन जी  राजोरा मेहरसिंह जी जाट पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह जी भाटी महामंत्री द्वय शुभम शर्मा,किशन अहिरवार सरपंच दिलीपसिंह चौहान, जनपद प्रतिनिधि शिवदास बैरागि एवं कई भाजपा जन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments