Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

महिला से मंगल सूत्र लूटने वाले प्रकरण का फरार आरोपी, पुलिस थाना सदर बाजार की गिरफ्त में आरोपी, अपने साथी के साथ मिलकर महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने की वारदात को दे रहे थे अंजाम, तब साथी के रंगे हाथों पकड़े जाने पर आरोपी एक्टिवा लेकर हो गया था फरार आरोपी से एक्टिवा वाहन भी किया बरामद


इंदौर - शहर में चोरी, नकबजनी लूट, चैन स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं इन अपराधों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 श्री अमित तोलानी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 श्री जयवीर सिंह भदोरिया एवं सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री राजीव सिंह भदोरिया द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके तारतम्य में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने वाले प्रकरण के फरार आरोपी को पकड़ा गया है दिनांक 18.10.2022 के सुबह 07.30 बजे फरियादिया पूजा पति धनसिंह पटेल से गुटकेश्वर मंदिर के पास जा रही थी, तभी काले रंग की बिना नम्बर की एक्टीवा पर सवार दो लड़के 20 -22 साल की उम्र के उसके पीछे एक्टीवा से आए और उनमें से एक लड़का गाड़ी से उतरकर महिला के साथ चलने लगा एवं महिला के नजदीक आकर झप्पटा मारकर गले से एक तौला वजनी मंगलसूत्र छिनकर अपने एक्टीवा सवार साथी की तरफ भागने लगा। इतने में महिला के द्वारा सजगता दिखाते हुए उसके पिछे दौड़ लगाकर चिल्लाने लगी तभी आसपास जा रहे राहगीर भी उसके पिछे भागे एवं पेट्रोलिंग कर रहे थाना सदरबाजार का प्रभात गस्त अधिकारी भी मौके पर पहुँच गये एवं मंगलसूत्र लूटने वाले लड़के को धरदबोजा। मंगलसूत्र छिनने वाले लड़के को पकड़ा हुआ देख एक्टीवा सवार लड़का वहां से भाग गया। मौके पर ही आरोपी को पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नवीन उर्फ सुमित पिता राजेश नरवरिया  नि.  नादिया नगर इंदौर को होना बताया एवं अपने एक्टीवा वाले साथी का नाम  शुभम ठाकुर का बताया। मौके पर ही पकड़े गये आरोपी के साथ महिला के द्वारा थाना सदरबाजार पर आने पर अप.क्र. 328/22 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी नवीन उर्फ सुमित से मंगलसूत्र जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल किया गया। अन्य आरोपी शिवम ठाकुर एवं एक्टीवा की तलाश में पुलिस टीम बनाई गई पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान आज दिनांक को पुलिस टीम को सूचना मिली की कापरेटिव बैंक के पास शेषाद्री कालोनी रोड पर मंगलसूत्र लूटकर भागने वाला अन्य आरोपी शुभम ठाकुर सिकन्दराबाद कालोनी अपने मामा के घर के पास मे काले रंग की एक्टीवा पर घूम रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे अपराध मे इस्तेमाल एक काले रंग की एक्टीवा को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा प्रकरण में विवेचना एवं पूछताछ जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सदर बाजार निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव, उनि नारायण सिंह डामोर, प्र आर.2427 राजू बघेल, आर.एस. 3639 घनश्याम, आर.एस. 2436 अनिल आर. 3542 रामप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments