Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मीनाक्षी बस पीछे से डंपर में गुसी 3 महिला गभीर महू नीमच रोड चल्दु पास पुल पर बस एक्सीडेंट मौके पर पहुंची एंबुलेंस मल्हारगढ़ घायलों को नीमच हॉस्पिटल 108


नीमच। जिले के महू-नसीराबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर भयानक सड़क हादसा हो गयाा। इस दुर्घटना में करीब चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां विधायक दिलीप सिंह परिहार भी पहुंचे और घायलों से चर्चा कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मीनाक्षी बस सवारियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान मल्हारगढ़ क्षेत्र के मक्खन के ढाबे के समीप दुर्घटना का शिकार हो गई। यह दुर्घटना आगे खड़े एक ट्रॉले में जा घुसने से हुई। दोपहर करीब 2.30 बजे महू-नसीराबाद हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में तीन से चार लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी मिली है। वहीं 15 से ज्यादा लोगों को चोटें आई है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Post a Comment

0 Comments