निंबाहेड़ा। नगर के अल्मा कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पर निशुल्क आरएससीआईटी वुमन कोर्स पास आउट महिलाओं और छात्राओं को सर्टिफिकेट का वितरण मुख्य अतिथि समाजसेवी यू.एस.शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा रानी तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एवम् निंबाहेड़ा अभिभावक संघ अध्यक्ष मनोज सोनी एवम् सेन समाज से संबद्ध सामाजिक सरोकार से जुड़ी श्रीमती आशा सेन की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। आरंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। पश्चात् संस्था संचालक नवीन तंबोली व प्रशिक्षक निशा शर्मा द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पर आयोजित समारोह का संचालन करते हुए शिक्षाविद् नरेश मेनारिया द्वारा उपस्थित संस्था के विद्यार्थियों को मोटीवेशनल स्पीच के साथ काव्य प्रस्तुति रखी गई। समाजसेवी व गांधीवादी विचारक यू.एस.शर्मा ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव बतलाते हुए सफलता के विभिन्न गुर बतलाए। पूर्व पार्षद रेखारानी ने अपने वक्तव्य में नारी शक्ति को प्रोत्साहित किया और सभी को एकजुट होकर सामाजिक सरोकार में अग्रणी रहने का आव्हान किया। निंबाहेड़ा अभिभावक संघ अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी ने अपने आशीर्वचन में जरूरतमंद विद्यार्थियो व अभिभावकों को हर संभव मदद दिलाने की बात कही व कंप्यूटर शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला तो वही आशा सेन ने अपने सामाजिक सरोकार के कार्यों में बालिकाओं के लिए आगे आने वाले अवसर पर विचार प्रकट कर मोटिवेशनल स्पीच दी। इस दौरान आरएससीआईटी कोर्स में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले टोपर्स दिलीप टेलर बिनोता, अर्जुन पाटीदार अरनोदा, राधिका मंत्री रानीखेड़ा, आंचल मराठा, रणवीर सिंह, गौरव श्रीवास्तव, निगार फातमा, साक्षी बगरिया सहित 40 से अधिक अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।


0 Comments