Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना बडनगर पुलिस व सायबर टीम ने जिले में चैन लुट की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को धरदबोचा एक आरोपी सहित कुल 11 सोने की चैन किमती लगभग 13,00,000/- तेरह लाख रुपये की बरामद


पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन श्री अनील सिंह कुशवाह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, एवं अपराधियों के विरुध्द धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरीया नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडनगर श्री रविन्द्र बोयट के कुशल नेतृत्व  में थाना प्रभारी बडनगर श्री मनीष मिश्र थाना प्रभारी नानाखेडा श्री ओपी अहीर थाना प्रभारी माधवनगर श्री मनीष लोधाव थाना प्रभारी नीलगंगा श्री तरुण कुरील द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 10.11.22 को एक आरोपी को 11 सोने की चेन कीमती लगभग 13,00,000/- (तेरह लाख रुपये) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक- 25.09.2022 को फरियादिया द्वारा चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई,  जिस पर से थाना बडनगर पर अप. क्र. 449/2022 धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारीगण के नेतृत्व में टीम  का गठन किया गया उज्जैन शहर में चैन लुट की घटनाओं के सभी सीसीटीव्ही फुटेज पुलिस द्वारा विवेचना में प्राप्त किए गए थे। घटना के आसपास पूछताछ कर उक्त आरोपी की पहचान स्थापित की गयी, उक्त आधार पर बड़नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र मे फुटेज के आधार पर पतारसी करने पर तथा सायबर टीम द्वारा की गयी तकनीकी जानकारी के आधार पर सायबर सैल टीम उज्जैन थाना नानाखेड़ा टीम व थाना नीलगंगा टीम द्वारा *उक्त आरोपी को दिनांक 10.11.22 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी उक्त आरोपी वर्ष 2017 से लगातार लूट की घटना को अंजाम दे रहा था,  आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा जप्तशुदा सामग्री आरोपी से कुल 11 सोने की चैन कीमती लगभग 13,00,000/- (तेरह लाख रुपये) की जप्त की गई आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड आरोपी पर पूर्व में थाना बड़नगर ,नानाखेड़ा, नीलगंगा , माधवनगर एवं जिला इंदौर के थाना एमजी रोड पर चोरी जैसे गंभीर धारा में कुल 14 प्रकरण दर्ज हैं विशेष भूमिकाउक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़नगर श्री मनीष मिश्र, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतीक यादव, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गढ़वाल, उप निरीक्षक जितेंद्र पाटीदार,  उप निरीक्षक हेमंत कटारे , सहायक उपनिरीक्षक शेतान सिंह डिंडोर, प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर, आरक्षक महेश मौर्य,  आरक्षक संदीप बामणिया,  आरक्षक सुनील परमार,  आरक्षक अजय चौहान,  आरक्षक गिरधारी कनेल, सैनिक भूपेंद्र बैरागी,  साइबर टीम- प्रधान आरक्षक प्रेम सभरवाल , आरक्षक राहुल कुशवाह,  थाना नानाखेड़ा के आरक्षक कमल पटेल आरक्षक पुष्पराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments