मल्हारगढ़ पुलिस को मिली सफलता आइशर से 57 किलो डोडाचूरा बरामद  लहसुन के बिच छुपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा पुलिस देख भागे आरोपी,आइशर की तलाशी से मिला डोडाचूरा मंदसौर तस्करों द्वारा लहसुन की आड़ में मादक पदार्थ की स्मगलिंग की जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में मल्हारगढ़ पुलिस ने आइशर ट्रक को घेर लिया। पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए पुलिस ने कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए ट्रक की तलाशी ली, तो उसमे लहसुन के कटटों के बीच कुल 57 किलोंग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला। जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया, और  मामले की जांच शुरू की।