Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार झालावाड़: पुलिस ने लूट की वारदात का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, राशि और हथियार भी बरामदराजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार झालावाड़: पुलिस ने लूट की वारदात का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, राशि और हथियार भी बरामद


राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है और आरोपी से लूट की राशि और देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है.राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र में करीब 7 दिन पूर्व हुई 28 लाख रुपये की लूट की वारदात का आज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की *राशि 18 लाख 30 हजार 780 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक और देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है मामले का खुलासा करते हुए एसपी रिचा तोमर ने बताया कि करीब 7 दिन पूर्व मध्यप्रदेश के बडौद निवासी व्यापारी मनीष जैन चोमहला कस्बे से जींस बेचकर 28 लाख रुपए राशि लेकर बाइक से अपने गांव बड़ोद लौट रहा था और उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें थाना क्षेत्र के चोरबर्डी के समीप रोककर पिस्टल की नोक पर 28 लाख रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद से *ही 100 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की टीमें क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी जिसमें पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त प्रेम सिंह सोंधिया राजपूत राजपुरा थाना डग का निवासी है, जो ढाबा का संचालन करता था, लेकिन कर्ज के कारण उसकी आर्थिक हालत खराब थी. इसी के चलते उसने योजना बनाकर दो अन्य साथियों और राहुल डोली और दिलीप डोली के साथ मिलकर व्यापारी की रेकी की और चोमहला से 28 लाख रुपये लेकर रवाना होने के बाद बड़ोद जाते हुए व्यापारी को रास्ते में चोर बर्डी के पास रोककर पिस्टल की नोक पर 28 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए थे. पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 18 लाख 30 हजार 780 रुपये लूट राशि भी बरामद कर ली है. वारदात में प्रयुक्त बाइक और देसी कट्टा मय जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के भी खुलासे की उम्मीद है.

Post a Comment

0 Comments