Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

छोटी सादड़ी उप प्रधान आंजना के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ रंगारंग कार्यक्रम ऋतु पाठक ने अपनी ज़ोरदार प्रस्तुति से मचाई धूम, फिल्मी गीतों पर जमकर नाचे दर्शक JD मेहंदी और दिव्यांश वर्मा ने दर्शको को झुमाया


निंबाहेड़ा राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल जी आंजना की संरक्षण में नगर पालिका द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेले के अंतर्गत मीरा रंगमंच पर आयोजित बेहतरीन कार्यक्रमों की कड़ी में  सोमवार रात्रि को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटी सादड़ी के उप प्रधान विक्रम जी आंजना की विशेष उपस्थित में मुख्य मेला समिति व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,मेला अधिकारी सौरभ कुमार ज़िन्दल,उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद,मीरा रंगमच संयोजक मनोज पारख,रविप्रकाश सोनी,माणकलाल साहू व जावेद खान ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस महासचिव व पूर्व प्रधान गोपाल लाल आंजना, सरस डेयरी डायरेक्टर भरत आंजना,छोटी सादड़ी के युवा कांग्रेस नेता जसवंत जाट व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अम्बा लाल गुर्जर उपस्थित थे।आयोजन समिति ने अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी व ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया मीरा रंगमच संयोजक मनोज पारख ने बताया कि मीरा रंगमच रंगारंग कार्यक्रमों की धूम जारी है सोमवार को एन डी इवेंट्स इंदौर द्वारा संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें कलाकारों ने बेहद उम्दा प्रदर्शन करते हुए देर रात तक दर्शकों को आंनदित किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।वॉइस ऑफ इंडिया फेम कलाकार दिव्यांश वर्मा ने झूम बराबर झूम बराबर झूम गाकर ज़ोरदार शुरुआत की तदुपरांत बीएम डांस ग्रुप ने "ढोली तारो ढोल बाजे ढोल बाजे ढोल बाजे ढोल के ढम ढम बाजे ढोल गीत का प्रदर्शन किया,,उसके तुरंत बाद बॉलीवुड फेमस सिंगर जेडी मेहंदी ने मीरा रंगमच पर आते ही धूम मचा दी,,,दर्शको में उनके साथ फ़ोटो व सेल्फी लेने की होड़ मची,,,उन्होंने "सडनार रहोगे तो ऐश करोगे,ज़िंदगी के सारे मज़े कैश करोगे,तेरी आँखों का ये काजल मने करे रे गौरी घायल,,मैं नागिन नागिन,,दिल धड़काए सिटी बजाए ओ लड़की आँख मारे ओ लड़की आँख मारे गानों पर उनकी शानदार परफॉर्मेंस पर दर्शक खूब झूमे,उनकी दुबारा इंट्री पर भी उन्होंने काला कव्वा काट खाएगा व तुनक तुनक तूँ, तुनक तुनक तूँ तुनक तुनक तूँ, दा दा दा जैसे गीतों के बेहतरीन धमाकेदार परफॉर्मेंस से उपस्थित अतिथियों,जनप्रतिनिधियों व दर्शकों खूब नचाया।सांग्स क्वीन फेमस बॉलीवुड सिंगर ऋतु पाठक की भी इंट्री शानदार रही,उनकी ज़ोरदार परफॉर्मेंस से दर्शक नाचने पर मजबूर हो गए,उन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ में "हर किसी को नही मिलता यहाँ प्यार ज़िंदगी में,ऐसे लहराके तू रूबरू आ गई धड़कने बेतहाशा तड़पने लगी तीर ऐसा लगा दर्द ऐसा जगा चोट दिल पे है खाई मज़ा आ गया मेरे रश्के कमर,,सब मुझसे पूछते हैं तू कौन देश से आई नाम जलेबी बाई जलेबी बाई जलेबी बाई,,मेरी पतली कमर लहंगा गोटेदार लईयो गीतों की लाजवाब परफॉर्मेंस दी।दुबारा इंट्री में उन्होंने दिव्यांश वर्मा के साथ साड़ी के फाल सा कभी मैच किया रे कभी तोड़ दिया दिल कभी कैच किया रे,,तूने मारी इंट्री यार,पल्लू के नीचे छुपाके रखा है उठा दूँ तो हंगामा हो,,,जैसे धमाकेदार गानों पर दर्शको को नचाया,,कलाकार अंकित सिसोदिया ने कपिल शर्मा फेम बच्चा यादव बनकर मीरा रंगमच के सदस्य जावेद खान के साथ बुलेट पर इंट्री की और दबंग फ़िल्म के चुलबुल पाण्डे बनकर भी उपस्थित अतिथियों व दर्शकों से मनोरंजक सवाल-जवाब करके खूब गुदगुदाया एवं बॉलीवुड कलाकारों की आवाज़ की हुबहू नकल उतारकर दर्शकों की तालियां बटोरी।कार्यक्रम पश्चात आयोजित समिति द्वारा एंकर प्रियंका,जेडी मेहंदी,ऋतु पाठक,अंकित सिसोदिया सहित समस्त कलाकारो को पगड़ी व ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गय।बुधवार रात्रि को जोधपुर नाईट किंग मचाएगी धमाल मीरा रंगमच संयोजक मनोज पारख ने बताया कि बुधवार को जे.के.सीमेंट द्वारा प्रायोजित जोधपुर नाईट किंग म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा शानदार संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें फिल्म अभिनेता रॉकी (एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा फेम)सहित विभिन्न डांस एवं म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बेहतरीन रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी मीरा रंगमच सदस्य जावेद खान व माणक लाल साहू ने आमजन से अपील की है कि बुधवार रात्रि को 8:30 बजे मीरा रंगमच पर अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम का आनंद लेवे कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य मेला समिति सदस्य व ओकाफ सदर सलीम अब्बासी,बंशीलाल राईवाल,एकता सोनी,अतीक खान,स्वागत समिति के समिति के संयोजक रोमी पोरवाल,विद्युत व्यवस्था समिति के संयोजक मोहम्मद कुरैशी,रामलीला आयोजन समिति संयोजक ओमप्रकाश शर्मा,प्रचार प्रसार समिति संयोजक खेमराज मेघवाल,वाहन पार्किंग व्यवस्था समिति संयोजक खेमराज कुमावत,खेलकूद आयोजन समिति संयोजक भानुप्रताप सिंह,मेला समितियों के सदस्यों शबाना खान,शमशु कमर,फिरदौस बी,ओमप्रकाश बाहेती,राधकिशन गवारिया,आज़ाद देवी नागोरी,मुकेश मेघवाल, अक्षय मारू,अनिता जाट,राजू भील,मुफीद खान,तबस्सुम शाह,नीलोफर मेव,रुचि बाहेती,राजेश सांड व नितेश लोट,जिला क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष व युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,जिला क्रीड़ा परिषद सदस्य मुकेश पारख,पार्षद प्रतिनिधि नितीन नागोरी,योगेश बाहेती,तनवीर मेव,मुकेश लोट,आज़ाद शाह,अजय वैष्णव,अलीम खान,पूर्व वाइस चेयरमैन अच्छू खान,प्रबोधचन्द्र शर्मा,बाबूलाल आंजना,ज़ाकिर हुसैन,हरीश शर्मा,अतुल रावत,शिवानी गोस्वामी,ब्रह्मालाल उपाध्याय,मोती लाल पुर्सवानी,रामगोपाल वैष्णव,नरेश राजोरा,मंगल भराड़िया,आशीष अग्रवाल,समुंदर सिंह,शिवलाल भराड़िया,शांतिलाल लाडना,जिला 15 सूत्रीय कार्यक्रम सदस्य नुसरत खान,इंद्र सिंह बारहठ,अतुल रावत, जीवन आंजना, राजेश भाणावत,मोहम्मद अली,मंसूर अली बोहरा,फरीद खान,सिकन्दर खान,राहुल सेन,राजेश अग्रवाल,पत्रकार खुर्शीद एजाजी,अयूब खान,संतोष जैन,तरुण सालेचा,लक्ष्मण भाम्भी,दिलीप पारख,मनोज सोनी,बिहारीलाल सोलंकी,ललित जैन सहित एन एस यू आई के पदाधिकारीगण,कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधियों के परिवारजन एवं बड़ी संख्या में मेलार्थीयों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments