Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मां भवानी की आराधनाओं के साथ रंगारंग गरबों में अंतिम दिन थमी डांडिया की खनक नौ दिनों तक श्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाली टीमों ने पुरुस्कार प्राप्त किया


चीताखेडा-4अक्टूंबर। नौ दिवसीय शारदेय नवरात्रि पर्व के नौवें दिन मंगलवार को ग्रामीण अंचल में आराधिकाएं गुजराती स्टाईल में दे रहीं गरबों की प्रस्तुतियों के साथ अंतिम दिन मंगलवार को डांडिया की खनक थम गई।  कोरोना महामारी के चलते दो साल से गरबों पर प्रतिबंध था जिसके कारण भक्तों में गरबा नृत्य करने की जबरदस्त उत्साह उबाल मार रहा था ,  मौका मिला तो  दो साल की खुमार और फिर आने वाले वर्ष  तक की एडवांस जमकर गरबा नृत्य कर  उतारी। शाम ढलते ही गरबा पंडालों में डीजे की स्वरलहरियों पर उठती गुजराती गरबों के स्वर माहौल के साथ माता के भक्ति गीत सुनाई दे रहे थे।मंदिरो के साथ ही पंडालों में माता की आरती के बाद शुरू हो जाता था साधिकाओं के गरबों का दौर  गरबा उत्सव समिति अध्यक्ष शांतिलाल जैन ने बताया है कि बीते दिनों की अपेक्षा काफी देर तक गरबा महोत्सव चला जिसमें विभिन्न टीमों के प्रतिभागीयों  ने अपनी श्रेष्ठतम प्रस्तुतियां दी।नौ दिनों तक श्रेष्ठतम प्रर्दशन करने वाली टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गरबा प्रतिभागी लेझिम, डांडिया,श्री कृष्ण के  स्वांग में नजर आएं।गरबा पंडालों में आयोजकों द्वारा आकर्षक विध्युत सज्जा कर सजाया गया है वहीं रात के 8:30बजते ही पंडालों मे डांडिया की खनक सुनाईं देने लगती थी।आराधिकाएं सजधजकर पंडाल में पहुंचती हैं और मां कीआराधना में लीन होकर गरबा नृत्यों में मग्न हो जाती हैं ।बस स्टेण्ड के पास कारा बावजी चौक , बजरंग मंदिर, के अलावा गमेरपुरा , चैनपुरा,घसुण्डी जागीर,अमावली जागीर,गांधीपुरा, भीमपुरा,भिलोकाखेडा,ओडोकाखेडा, पिपलिया जागीर, हरनावदा,राबडिया,सोनियाना,कराडिया महाराज,बमोरा अरनिया, आसपुरा, महूडिया,धामनिया ,झांझरवाडा,तथा अन्य ग्रामीणों मे गरबा  मंडलों के तत्वावधान मे नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य मे प्रतिदिन मां की आरती के उपरान्त पारम्परिक गरबो का आयोजन किया जा रहा हैं।  गरबा  उत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन लक्की ड्रा प्रतियोगिता भी की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मंगलवार को पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सोनी, समाजसेवी गोपाल परिहार, समाजसेवी नागेश्वर जावरिया , जनपद पंचायत सदस्य टिपू जाट,विजय जाट धौकलखेडा ने  मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थित होकर मां दुर्गा की विशेष आरती की।पारम्परिक गुजराती व राजस्थानी परिधान पहनकर युवक युवतियां मां की आराधना करते हुए नृत्य गरबा डाडिया खेलने और अपनी पारम्परिक संस्कृति से जुडने का सुनहरा अवसर पर माता के पंडाल में सजधजकर ..चरड-चरड मोरी चकडोर चालें.,मारु मन मोही गयू सवामण सोनो लायौ सोनिणो राधा ने श्याम माली जाशे ढोलीडा थारों ढोल थोडों धीमों बजाय ,गरम मसाले दार खाटीमिठी आदि डीजे साउंड पर गरबा और संगीत गीतों की मधुर धुनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह रहे हैं। इसी के साथ वर्ष के लिए डांडिया की खनक थम गई है। नौ दिनों तक गरबा पंडालों में श्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाली टीम ने  पुरुस्कार प्राप्त किए। आयोजक समिति द्वारा प्रथम , द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए।

Post a Comment

0 Comments