मनासा इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब के यौमे पैदाईश पर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसा गुलशने मदिना कमेटी खडा शेर गली मनासा द्वारा दिनांक 10 /09/2022 शाम को बच्चों का मिलाद का प्रोग्राम मंसूरी जमात खाने मे बडे शानो शौकत से आयोजित किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने बडे उत्साह के साथ प्यारी प्यारी नाते शरीफे पडी। जिसमें बच्चों के हौसला अफजाई के लिए इनाम और पुरस्कार भी वितरित किए गए। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हर साल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसा गुलशने मदिना कमेटी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मिलाद प्रोग्राम के बात तबर्रुक वितरित किया गया। इस मौके पर मनासा जामा मास्जिद के ईमाम साहब कामिल रजा , नुरी कालोनी मास्जिद के ईमाम साहब अखलाक रजा एवं बडी संख्या मे लोग एवं बच्चे उपास्थित थे।


0 Comments