जिला मन्दसौर में अवैध हथियार की धर पकड़ के लिये श्रीमान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा अवैध हथियार के लिये लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए श्री गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ मनोज रत्नाकर के निर्देशन एवं श्रीमान थाना प्रभारी थाना पिपलियामण्डी निरी. नरेन्द्र कुमार यादव प्रभारी पिपलियामंडी के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामण्डी पुलिस टीम को मिली सफलता घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 10/10/2022 को पिपलियामण्डी पुलिस को सोशल मिडीया पर एक विडीयो वायरल होने की सुचना मिली, जिसमें दशरथ गुर्जर निवासी खेडाखदान हाथ में पिस्टल लेकर लेहराते हुए फायर करते हुए दिखाई दे रहा है। विडीयों की जानकारी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना पिपलियामण्डी पुलिस हरकत में आई और मुखबिर मामुर किए एवं मुखबिर की सुचना पर आरोपी दशरथ पिता रतनलाल गुर्जर उम्र 45 वर्ष निवासी खेडाखदान से पोली फण्टे पर उसके जिंस की पेंट के अंटे से 01 पिस्टल और 01 जिन्दा करतुस के साथ पकडा। आरोपी दशरथ गुर्जर के कब्जे से 01 पिस्टल और 01 जिंदा कारतुस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर। थाना पिपलियामण्डी पर अपराध क्रमांक 309/2022 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजिबद्व किया जाकर, आरोपी दशरथ गुर्जर से पिस्टल के बारे में पुछताछ की जा रही है सराहनिय कार्यः- उक्त कार्यवाही में निरी. नरेन्द्र कुमार यादव, सउनि संतोष कुमार मुनिया,प्रआर 560 हरदेश वर्मा,आर0 782 शैतान कछावा,आर 851 करण गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा । जिनको की पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।


0 Comments