निम्बाहेडा/ एक बार फिर से अक्टूबर महीने में हुई भारी बारिश के कारण फसले बर्बाद हो गई है अक्टूबर महिने में भी बारिश होने का सिलसिला जारी रहने और अधिक वर्षा के कारण फसल खेतों में जलजमाव के कारण खराब होने की कगार पर है, कई किसानों की कटी हुई फसल खेतों में पड़ी है। जो बारिश और जल जमाव के कारण खराब होने से किसानों में चिंता का माहौल है किसानों की मांग है कि प्रशासन नुकसानी की गिरदावरी कर हुए नुकसान और क्राप कटिंग का मुआवजा देकर राहत प्रदान करें। असल में बारिश और जलभराव के कारण कई किसानों के खेतों इससे उत्पादन में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि फसल की स्थिति अच्छी होने पर अचानक वापसी बारिश शुरू होने से इस फसल को काफी नुकसान हो रहा है क्षेत्र के किसानों को कहना है कि अभी गेंहू की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा नही मिल पाया हैं. ऐसे में वर्तमान में हो रही बारिश से फसलों के नुकसान की गिरदावरी कब होगाी पता नही इससे हमें बहुत आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा हैं. किसान सरकार से विनती कर रहे हैं कि जल्द ही किसानों को मदद दी जाए।


0 Comments