Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नाहरगढ मे विशाल झकियो का चल समारोह निकला  एक अनोखी परम्परा जिले के नाहरगढ मे 13 साल से समाजसेवी ओमगिरी के सहयोग आगे बढ रही है 


नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)-- सुवासरा विधान सभा क्षेत्र के मंदसौर जिले की सबसे बड़ी पंचायत मे यह एक अनोखी परम्परा कही वर्षो से दशहरे के दूसरे दिन ग्यारस को आयोजित होती आ रही है । यह आयोजन श्री नानकिया बाग हनुमान मंदिर से शुरुआत होकर नगर के परम्परागत मार्ग से होकर झांकीया व अखाड़े का आयोजन होता आ रहा है । यह परम्परा धीरे-धीरे कम होती गई तथा एक दो झांकिया ही निकले लगी इस परम्परा को आगे बढ़ाने मे  नगर के ही दो भाई मुकेश गिरी व ओम गिरी गोस्वामी ने प्रत्येक झाकि को  सहयोग प्रदान कर आगे बढाया है । यह परम्परा धीर-धीरे आगे बढ़कर आज 13 साल से समाजसेवी भाई ओम गिरी  गोस्वामी के द्वारा  प्रत्येक झांकी को सहयोग प्रदान किया जा रहा है । नाहरगढ मे ग्यारस को झंकियो का विशाल  चल समारोह आयोजित हुआ है।  नगर की वर्षों से आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगातार 13 वे वर्ष भी समाजसेवी ओमगिरि गोस्वामी द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक झांकियां को 7100 रु की राशि दी जाएगी। नगर मे  जगह-जगह पर केले , चाय , खिर व पोया के स्वल्पाहार की व्यवस्था जन सहयोग की गई।  समाजसेवी स्वर्गीय बाबुलाल सुराणा की कमी सभी को नजर आई व नगर मे चौपाल चर्चा रही आखाडो के साथ विशाल चल समारोह नगर मे निकला । बडी संख्या मे महिला पुरुष व बच्चे युवा उपस्थित थे। आयोजन मे जननेता , जनप्रतिनिधिगण,  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments