Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

गोली बनाकर बाजार में बेचने की थी तैयारी जप्त किया साढ़े 4 क्विंटल (459.200 ग्राम) सुखा भांग नशाखोरी के विरुद्ध परदेशीपुरा पुलिस की एक और कार्यवाही


इंदौर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर श्री हरिनारायना चारी मिश्र और एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर श्री मनीष कपूरिया ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कारवाई के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में डीसीपी जोन-2 श्री संपत उपाध्याय  एडिशनल डीसीपी श्री राजेश व्यास एसीपी परदेसीपुरा श्री भूपेंद्र सिंह के निर्देशन में परदेशीपुरा पुलिस लगातार कारवाई कर रही है आज दिंनाक 13/10/22 को परदेशीपुरा पुलिस ने सूचना तंत्र के आधार पर एक युवक को सूखी भांग को खुर्दबुर्द करने से पूर्व ही धरदबोचा। आज सांयकाल मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, क्लर्क कॉलोनी मकान नंबर 320 में एक युवक एक कमरे में सूखा भांग एकत्र किए हुए हैं और उसे खुर्द बुद करने की तैयारी में है इस सूचना पर थाना परदेशीपुरा के उपनिरी.माधव भदोरिया, अजय कुशवाहा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गयाा। फिर सूचना पर कार्य करने हेतु एक टीम लेकर क्लर्क कॉलोनी के लिए रवाना हुए बताए स्थान पर शंकासपद भाव भंगिमा होने और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा और उसका *नाम पता पूछा तो अपना ऋषभ पाटनी पिता महावीर पाटनी उम्र 32 वर्ष निवासी तिरुपति कालानी नगर का बताया युवक के कमरे की तलाशी लेने पर वहां अलग अलग छोटे बड़े बोरों में रखी सूखी भांग मिली, युवक से पूछताछ करने पर उसने उक्त भांग की गोलियां बनाकर बाजार में विक्रय करने की योजना बताई जबकि पूछताछ करने पर इस तरह भांग को रखने के संबंध में कोई वैध प्रपत्र,लाइसेंस आदि का ना होना बताया अलग-अलग समस्त बोरों का वजन करने पर कुल मिलाकर  12 बोरियों में 459 किलो 200 ग्राम (साढ़े 4 क्विंटल) सूखी भांग हुई... जिसे धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर लिया गया। जप्त शुदा भांग की *कीमत लगभग 1,37,700 रुपए है उक्त कार्यवाही में थाना परदेशीपुरा के उप निरी.माधव भदौरिया,अजय कुशवाहा और उनकी टीम महिला उपनिरी. उषा पंवार प्र.आर.(कार्य) आशीष,आर.जय प्रकाश शुक्ला, गौरव शर्मा, अनूप तिवारी एवं महिला आर. दीक्षा शेखावत की सराहनीय भूमिका रही

Post a Comment

0 Comments