Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली की कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 व्यक्ति पकडे गये एवं कच्ची शराब विक्रय करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, एक देशी प्लेन मदिरा बेंचने वाला आरोपी गिरफ्तार 20 लीटर कच्ची शराब जप्त


मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर की श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में अवैध शराब  एवं कच्ची शराब का कारोबार करने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा बिठाकर शराब पिलाने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने वाले अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने सम्बंधी निर्देश दिये गये थे। प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में श्री गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली पुलिस की टीम के द्वारा दिनांक 14.10.2022 को कार्यवाही करते हुये 3 आरोपियों के खिलाफ कच्ची शराब बेंचने का प्रकरण तथा एक आरोपी के खिलाफ अवैध देशी प्लेन मदिरा बेंचने का मामला पंजीबद्ध किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हिकल एक्ट की कार्यवाही की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने वाले 11 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाकर 1100 रूपये वसूल किये गये है प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी 1-विनोद पिता कालुराम हरिजन 40 साल निवासी खानपुरा मंदसोर से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। आरोपी आशीष पिता तुलसीराम नाई 35 साल निवासी बडी होली मंदसौर से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। आरोपी सरफराज पिता अब्दुल सत्तार मुसलमान 45 साल निवासी गुदरी मंदसौर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई है। इसी प्रकार आरोपी ईश्वर पिता धन्नालाल भील 36 साल निवासी प्रेम काॅलोनी मंदसौर के कब्जे से अवैध शराब प्लेन मदिरा के 16 क्वार्टर जप्त किये गये है। इसी प्रकार 1-शेरू पिता चांदमल पंवार 38 साल निवासी राजीव काॅलोनी खानपुरा मंदसौर 2- रमेश पिता रामचन्द्र जैसवार 54 साल निवासी अयोध्या बस्ती मंदसौर 3-सद्दाम पिता जाकिर खान मेवाती 30 साल निवासी चन्द्रपुरा 4-गोपाल पिता मोहनलाल बोरीवाल 45 साल निवासी  खानपुरा 5-बाबूलाल पिता लालाराम  ग्वाला 27 साल निवासी कालाखेत मंदसौर 6-बलवंत पिता शंकरलाल चरेड 31 साल निवासी खिलचीपुरा मंदसौर के खिलाफ बिठाकर शराब पिलाने का मामला पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1-अर्जुन पिता भंवरलाल दमामी 42 साल निवासी चन्द्रपुरा मंदसौर 2-चुन्नीलाल पिता किशनलाल जैसवार 50 साल निवासी संजीत नाका मंदसौर 3-राहुल पिता बद्रीलाल मालवीय 25 साल निवासी किटियानी मंदसौर को पकडा जाकर इनके खिलाफ मोटर व्हिकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार 11 व्यक्तियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर चालानी कार्यवाही की जाकर 1100 रूपये वसूल किये गये है पुलिस टीमः-निरीक्षक अमित सोनी थाना प्रभारी कोतवाली मंदसौर उप निरीक्षक वरसिंह कटारा, उप निरीक्षक  भारत भाभर, सउनि मोहम्मद साजिद मंसुरी,सउनि लक्ष्मण खराडी, प्रधान आरक्षक दीपक बैरागी, प्रआर दीलिपसिंह, प्रआर नारायणसिंह, प्रआर देवेन्द्रसिंह, प्रआर जितेन्द्र सिंह, प्रआर तेजकरण तथा प्रआर कमल थावलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments