Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

रतलाम जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के 29 ढाबे तोड़े गए। 11 घंटे चली कार्यवाही के दौरान सवा तीन करोड रुपए के निर्माण ध्वस्त किए गए


रतलाम 14 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर रतलाम जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक बड़ी कार्यवाही शुक्रवार को की गई, शुक्रवार  सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक 11 घंटे लगातार चली  कार्यवाही में करीब सवा तीन करोड रुपए मूल्य के 29 ढाबे तोडे गए। कार्यवाही में राजस्व पुलिस तथा अन्य विभागों के लगभग 70 अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित थे उल्लेखनीय है कि रतलाम प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से ढाबों पर होने वाली अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी विगत कई दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि उक्त ढाबों पर अपराधिक तत्वों का जमावड़ा रहता है नशीले पदार्थ संबंधी गतिविधियां चलती है, वन्यजीव अधिनियम उल्लंघन के मामले भी देखने में आ रहे थे कुछ दिन पहले भी इसी फोरलेन पर एक ढाबे से दो मुहा सांप तथा एक दूसरे ढाबे से बंदर, बड़ी मात्रा में अवैध रेत, घरेलू गैस टँकीया आदि जप्त किया गया था । शुक्रवार की कार्यवाही में भी दो मुहा सांप रेड सैंड बोआ बरामद किया गया इसके अलावा ढाबों पर रेत के अवैध भंडारण के मामले भी देखने में आए थे जिनके विरुद्ध पिछले दिनों कार्यवाही की गई है विगत दिनों कार्रवाई में 90 घन मीटर अवैध भंडारण जप्त किया गया था। ढाबे शराबखोरी, गुंडा तत्वों एवम अवैध गतिविधियों के जमावड़ा केंद्र बन रहे थे।शुक्रवार को हुई कार्रवाई में जावरा से लेकर हसन पालिया तक फोरलेन पर मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों द्वारा बनाए गए ढाबों को प्रशासन द्वारा तोड़ा गया है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हसन पालिया के अलावा कंचनखेड़ी तथा बरगढ़ गांवों में भी ढाबे तोड़े गए हैं। ढाबों के निर्माण में विधिवत अनुमति नहीं ली गई  थी । कार्रवाई के दौरान एक दो मुंहा रेड सैंड बोआ सांप भी जप्त किया गया जिसे वन विभाग को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई कार्रवाई में एसडीएम श्री हिमांशु प्रजापति के अलावा सीएसपी श्री अभिषेक आनंद, तहसीलदार जावरा श्री मृगेंद्र सिसोदिया, पिपलोदा श्रीमती अश्विनी गोरिया, जनपद पिपलोदा सीईओ सुश्री अल्फिया खान, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी श्री प्रकाश गडरिया सहित पुलिस बल, पटवारी, सचिव, कोटवार शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments