Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नहीं रहे ग्राम नवलपुरा के पटेल पं. मांगीलाल नागदा, परिवार व समाज हुआ गमगीन


नीमच समीपस्थ ग्राम नवलपुरा के पटेल साहब श्री मांगीलाल नागदा का निधन हो गया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 03 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शोक की सूचना मिलते ही परिवार व पूरे नागदा-मेनारिया समाज में शोक की लहर छा गई। वे वरिष्ठ भागवताचार्य पंडित घीसालाल नागदा व प्रकाश चंद्र और राज कुमार के पूज्य पिताजी और कपिल, पुष्कर, अभिषेक व कुलदीप के दादाजी थे। 85 वर्षीय स्व. श्री नागदा समाजसेवी होकर धार्मिक प्रवृत्ति के धनीं थे। उनकी शवयात्रा शनिवार 17 सितंबर 2022 को सुबह 09 बजे "राज निवास" ग्राम नवलपुरा से निकलेगी। उनके निधन पर नागदा-मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता ने भी शोक व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments