नीमच पुलिस मुख्यालय भोपाल की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा मानव दुर्व्यापार एवं महिला/बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘‘चेतना‘‘ कार्यक्रम के तहत जिला नीमच में प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान ‘‘चेतना‘‘ के अन्तर्गत दौरान आज दिनांक 27.09.2022 को नीमच जिलें के थाना क्षेत्रों में निम्न स्कुलों/कालेजों एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।1. थाना नीमचकेन्ट - श्री नूतन उच्चतर माध्यमीक विद्यालय नीमच, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमीक विद्यालय नीमच कन्या एनीमेन्ट स्कूल एवं शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच 2. थाना नीमचसिटी - रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेन्ड्री स्कूल नीमच सिटी 3. थाना बघाना - शासकीय प्राथमीक विद्यालय अरनिया कुमार
4. थाना जीरन - ज्ञान सरोवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन 5. थाना जावद - शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद 6. थाना रतनगढ़ - शासकीय कन्या हाई स्कूल, डोराई 7. थाना सिंगोली - शासकीय महाविद्यालय सिंगोली 8. थाना मनासा - सरस्वती स्कूल कंजार्डा 9. थाना मनासा - मेडम क्युरी हाई स्कूल कुकडेश्वर 10. थाना रामपुरा - शासकीय नवोदय विद्यालय रामपुरा उक्त स्कुलों एवं कालेजों में कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं को हेल्प लाईन नंबर एवं गुड टच/बेड टच की समझाईश दिये जाने के साथ ही मानव दुर्व्यापार की रोकथाम हेतु जानकारी दी गई तथा पोस्टर्स का वितरण कर चस्पा किये गयें। छात्र-छात्राओं हेतु लघु फिल्म सुनहरे पंख का प्रदर्शन किया गया। स्कुलों एवं कालोजों में उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ को मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोकथाम हेतु शपथ दिलवाई गई इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस विभाग द्वारा ऑटो रिक्शा एवं बस स्टैण्ड एवं ट्राफिक सिग्नलों पर पोस्टर चस्पा किये गये एवं बस के चालक एवं परिचालको को मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोकथाम हेतु जानकारी दी जाकर शपथ दिलवाई गई। नीमच पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘किशोरी दिवस‘‘ पर चेतना अभियान के अंतर्गत मानव दुर्वयापार के अपराधों के संबंध में महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया गया। महिलाओं को सुनहरे पंख फिल्म दिखलाई जाकर शिक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर्स को ग्रामो के मुख्य स्थान पर चस्पा किए गए।उक्त कार्यक्रमो ंके दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री वैशाली सिंह, निरीक्षक आर.सी. दांगी, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती दुर्गा शर्मा, उनि पुष्पा राठौर, उनि वर्षा यादव व सउनि संगीता चौहान, उनि शिशुपाल गौर, सउनि विरेन्द्र सिंह बिसेन, सउनि अमरसिंह खराडी, सउनि एनएस चारेल सहित महिला पुलिस कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें।
0 Comments