Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई सराहनीय कार्यवाही। थाना कोतवाली के द्वारा अपहृत बालक को किया गया दस्तयाब

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा  चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत नाबालिक अपहृत बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने की कार्यवाही मंदसौर पुलिस के द्वारा लगातार जारी है। इसी तारतम्य में मंदसौर जिले के थाना शहर कोतवाली के द्वारा दिनांक 14 .9.22 को अपहृत बालक को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुराग सजानिया के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सतनाम सिंह के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार तथा थाना प्रभारी शहर कोतवाली श्री अमित सोनी के नेतृत्व में विशेष पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की पुलिस टीम तैयार कर दिनांक 3.9.2022 को अपहत हुए बालक राम गुप्ता को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है घटना का संक्षिप्त विवरणानुसार:- दिनांक 3.9.2022 को फरियादी गोपाल पिता रामप्रसाद जी गुप्ता निवासी  मंदसौर ने थाना कोतवाली मंदसौर पर रिपोर्ट किया कि उनके 15 वर्ष के बालक राम गुप्ता को कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर ले गया है जिस पर से थाना शहर कोतवाली पर अपराध धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर अपहृत बालक की तलाश की गई। अपराध की विवेचना के दौरान अपराध अपहृत बालक की तलाश में पुलिस टीम तैयार कर अलग-अलग दिशाओं में रवाना की गई। उक्त बालक को पुलिस टीम के द्वारा अपनी हिकमत अमली एवं व्यवसायिक दक्षता का उपयोग कर आष्टा भोपाल की तरफ से दस्तयाब किया गया है सराहनीय कार्य:- निरीक्षक थाना प्रभारी, श्री अमित सोनी, उप निरीक्षक बीएस बामनिया, प्रधान आरक्षक 528 विनोद नामदेव, प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा, जीविशा, प्रधान आरक्षक 121 अर्जुन सिंह, आरक्षक 933 मनीष शर्मा, आरक्षक 19 जितेंद्र टॉक, आरक्षक 236 भानु प्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments