Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

हंगामे के बीच बहुमत के आधार पर पास हुवे सभी प्रस्ताव,कांग्रेस पार्षदो ने कराया विरोध दर्ज, 323 में कार्यवही की मांग


नीमच। आज  16 सितंबर  को  नीमच नगर पालिका नवनिर्वाचित पार्षद एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष व नपा सीएमओ की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें लगभग 7 मुद्दे रखे गए वही अमृत योजना की डीपीआर अनुमोदन को लेकर पहले ही मुद्दे पर परिषद में हंगामा शुरू हो गया जहां भाजपा पार्षदों ने हंगामा के बीच सभी प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पास किये वही कांग्रेस के पार्षदों ने परिषद की बैठक को हंगामे की भेंट चढ़ने और दादागिरी एवं बहुमत के आधार पर प्रस्ताव पास करने के आरोप लगाए हैं जिनको कांग्रेस के पार्षद प्रस्ताव को मान्य नहीं करते कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि किसी भी मुद्दे पर विस्तृत चर्चा नहीं की गई केवल हंगामा खड़ा कर शोरगुल में सभी प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पास किए गए हैं जिसको लेकर सभी कांग्रेस पार्षद अपना विरोध दर्ज कराते हैं और 323 में कार्यवाही करने की मांग को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करेंगे और पहली परिषद की बैठक में पास किए गए प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की जाएगी। आज की बैठक में मुख्य मुद्दे अमृत दो कि डीपीआरओ अनुमोदन किया जाना, नगर पालिका परिषद की विभिन्न योजनाओं में आवंटित भूखंडों के पट्टा नामा की अवधि समाप्त होने से मध्य प्रदेश नगर पालिका नियम 2016 के नियम 17 के अनुसार लीज नवीनीकरण करना नगर पालिका नीमच सीमा क्षेत्र के अंतर्गत छावनी क्षेत्र भूमि विस्थापन नियम 2017 के अंतर्गत प्रकरणों में व्यवस्थापन के अनुमोदन करना प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित mig-2 के फ्लैट हेतु निविदा के माध्यम से प्राप्त उच्चतम ऑफर स्वीकृत करना स्वच्छता भारत मिशन गाइडलाइन अनुसार नदी नालों में कचरे की रोकथाम आदि हेतु फेब्रिकेशन कार्य कराए जाना रेलवे अंडर ब्रिज से ज्वाला ट्रेडर्स सीसी रोड निर्माण कार्य कराए जाना, धारा 150-151 के अंतर्गत नामांकन विचार करने जैसे मुद्दे शामिल किए गए थे।

Post a Comment

0 Comments