सिंगोली आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगोली की कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय सिंगोली पर संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से सांसद राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव तिवारी, जिला मंत्री सुनीता मेहता ,मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, मंडल सह प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा के आतिथ्य में बैठक संपन्न हुई इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा आने वाला समय बहुत ही चुनौतीपूर्ण है भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसका कार्यकर्ता होना हम सबके लिए बड़े गौरव की बात है आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है आज भारत की सेना बहुत मजबूत हुई है सेना का बजट पिछली सरकारों में 200 करोड़ का रहता था आज बढ़कर 400 करोड़ का हो चुका है आने वाले समय में हमारी सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के कोने कोने में अपनी पहचान बना चुकी है साथ ही आज संगठन की इस बैठक में जिन विषयों को लेकर यह बैठक रखी गई है उनमें जिन विस्तारको को जिम्मेदारी दी गई है वह अपने अपने क्षेत्र में जाकर पार्टी की रीति नीति और कार्य के मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं उनको घर-घर तक पहुंचाने का कार्य हम सब करें इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा की आने वाले कोरोना के खतरे को देखते हुए हमें सावधानी बरतनी होगी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त निर्देश है कि पिछले साल जो कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश में जो संकट पैदा हुआ वह वापस किसी भी रूप में ना आए ऐसा हमको संकल्प लेना है साथ ही सकलेचा ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान कर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाएं और पार्टी को मजबूत बनाएं संगठन का जो भी निर्देश और कार्यक्रम है उसके अनुसार हम अपना दायित्व निभाए बैठक में जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव तिवारी, ने भी बैठक को संबोधित किया इस अवसर पर मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी, पारस जैन, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, नगर अध्यक्ष निशांत जोशी, नगर उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, नगर महामंत्री सुरेश जैन भाया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़, बाबूलाल धाकड़,मंडल मंत्री सुनील सोनी, राजकुमार व्यास, शोभा लाल धाकड़, हिम्मत सिंह बापू, ओमप्रकाश पाराशर ,राकेश माहेश्वरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर, बद्री लाल धाकड़, रामेश्वर मेघवंशी ,शंभू लाल सुथार, धीरेंद्र शक्तावत, राधेश्याम धाकड़, चुन्नीलाल प्रजापत, मूलचंद धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक का संचालन मंडल सह प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने किया आभार मंडल महामंत्री पारस जैन ने माना
0 Comments