मनासा। भोपाल के प्रवास के दौरान विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड प्रबंध संचालक विकास नरवाल से मिले और मंडी विकास व विस्तार के संबंध में चर्चा की। इस दौरान नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार भी मौजूद रहे मनासा स्थित कृषि उपज मंड़ी में विस्तार की आवश्यकता हैं। इस हेतु मंडी समिति द्वारा प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। वर्तमान में मंड़ी प्रागंण का रकबा 5.596 हेक्टेयर है। जिसमें नियमन एवं आवागमन सुचारू रूप से नहीं हो पाता हैं। चुंकि मंडी के मुख्य प्रागंण के उत्तर पुर्व में प्रागंण से करीब 1.699 हेक्टेयर शासकीय भुमि (सर्वे क्रमांक 140) लगी हुई हैं जो रिक्त भी पड़ी हैं। यदि उक्त भूमि क्रय करने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिलती है और प्रागंण से लगी भुमि मंड़ी को प्राप्त होती है तो मंड़ी की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। इसके लिए मंडी समिति मनासा को प्रस्तावित नवीन भुमि हेतु भु-भाटक राशि 67,96,000/- रूपए शासकीय कोश में मंड़ी की स्थाई निधि कोश से जमा कराना हैं। वर्तमान में मंड़ी समिति के पास 1,20,59,431/- रूपए मंड़ी निधि में एवं 1,57,96,146/- रूपए स्थाई निधि में उपलब्ध है। शेष राशि स्थाई निधी से जमा कराकर उक्त भूमि क्रय करने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिलती हैं। तो यह मनासा के लिए बड़ी उपलब्ध होगी और किसानों को भी मंडी विस्तार से सुविधा होगी। इस संबंध में विधायक मारू ने प्रबंध संचालक श्री नरवाल को मांग पत्र भी सौंपा विकास कार्यो के प्रस्ताव भी सौंपे मंडी में नवीन तौल कांटा, चेक पोस्ट सहित करीब 5-6 करोड के विभिन्न विकास कार्यो के प्रस्ताव भी विधायक मारू ने मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड प्रबंध संचालक विकास नरवाल को सौंपे। इनमें मल्टी पर्पज शेड सोयाबीन यार्ड मंडी प्रागंण 99.56 लाख, चैक पोस्ट मेन गेट मय ए.सी.पी. सीट एवं लाईटिंग सिस्टम 51.45 लाख, मल्टी पर्पज शेड गेहूं यार्ड मंडी प्रागंण 80.65 लाख, आर.सी.सी. शेड प्रोजेक्शन मंडी प्रांगण 31.87 लाख, फल सब्जी मंडी यार्ड में मल्टीपर्पज कव्हर्ड शेड निर्माण कार्य 180.20 लाख, मल्टीपर्पज शेड एवं गोदाम के सामने सीमेंट कांक्रीट कार्य 12.14 लाख एवं फल सब्जी मंडी यार्ड में नाली निर्माण कार्य 12.14 लाख सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
0 Comments