नगर परिषद द्वारा जियो टैग नहीं होने से अटकी है राशि 600 हितग्राही हो रहे है परेशान सखावत मोहम्मद खान उर्फ गुड्डू भाई पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ने ताल नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर के 600 हितग्राहियों को प्रथम किस्त ₹600लाख की राशि नगर परिषद ताल के खाते में डालने की मांग को लेकर ,व जियो टैग ऑफिसर नहीं होने से हितग्राहियों को जियो टैगिंग में लंबित होने को लेकर सांसद अनिल फिरोजिया को पत्र लिखकर मांग की है कि निकाय को एक स्थाई जियोटैगिंग ऑफिसर एवं प्रधानमंत्री आवास के 600 हितग्राहियों को खाते में प्रथम किस्त ₹600लाख रूपये की राशि अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की गई है ।ज्ञापन देते समय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे ।सांसद श्री फिरोजिया ने इस संबंध में उज्जैन संभाग के अधिकारी सलीम खान से चर्चा कर तत्काल हितग्राहियों के खाते में ₹600लाख की राशि आवंटित करने की हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

0 Comments